मुंबई के नगर निगम चुनाव (BMC Elections) की वोटिंग जारी है. इस बीच प्रिंटिंग ऑक्जिलरी डिस्पले यूनिट (PADU) के इस्तेमाल की खबर ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. हालांकि राज्य चुनाव आयोग इसे तकनीकी खराबी का बैकअप सिस्टम बता रहा है, लेकिन विपक्षी दल इसकी टाइमिंग और पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं. साथ ही राज ठाकरे ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
क्या है PADU?
मुंबई में आज वोटिंग हो रही है और कल मतगणना होनी है. वोटों की गिनती में पहली बार PADU यानी प्रिंटिंग ऑक्जिलरी डिस्पले यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा. PADU मशीन एक एक्सट्रा तकनीक है, जिसको की EVM से जोड़ा जाएगा. इस सिस्टम को कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट से जोड़ने के आदेश दिया गया है. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, EVM में तकनीकी दिक्कत आने की स्थिति में वोटों की गिनती को बिना रोके पूरा करना है. इसको लेकर मुंबई के नगर आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि अगर कंट्रोल यूनिट का डिस्प्ले अचानक बंद हो जाता है, तो ऐसी स्तिथि में PADU मशीन काम आएगी. दावा किया जा रहा है कि इसके जरिए वोटों का लिखित और साफ रिजल्ट तुरंत देखा जा सकता है.
राज ठाकरे ने उठाए सवाल
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने PADU को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों को पहले से इसकी पूरी जानकारी नहीं दी गई. लोगों को भी समझ नहीं आ रहा है कि यह क्या चल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि एक EVM मशीन है जिसमें राजनीतिक लोगों को बूथ पर बुलाया जाता है और बटन दबाने को कहा जाता है. वे दिखाते हैं कि यह सही है या नहीं और अब एक नई मशीन और आ गई. वे इसे राजनीतिक पार्टियों को दिखाना नहीं चाहते थे. इसको लेकर अफरा-तफरी मची हुई है. ये किस तरह का चुनाव है? आखिर चल क्या रहा है?’ बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर BMC ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को PADU का डेमो भी दिया है, ताकि चुनावों में पारदर्शिता बनी रहे.
राज्य चुनाव आयोग ने क्या बताया?
राज्य निर्वाचन आयोग ने PADU को लेकर स्पष्ट किया है कि इसका इस्तेमाल मनमाने ढंग से नहीं किया जाएगा. PADU का इस्तेमाल बेहद असाधारण परिस्थितियों में ही होगा और इसके लिए राजनीतिक दलों को डेमो भी दिया गया है.
वहीं बता दें कि BMC चुनावों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने कुल 140 PADU उपलब्ध कराए हैं. जिन्हे सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल किया जाएगा और ये सभी चुनाव आयोग के रिटर्निंग ऑफिसर्स के पास सेफ रहेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…