देश

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कॉमरेड पिनाराई विजयन के नाम वाली आईडी से आया ईमेल, जांच में जुटी पुलिस

देश का आर्थिक नर्व सेंटर कहे जाने वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मंगलवार को एक ईमेल भेजकर यह धमकी दी गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया. घटना के बाद बीएसई के आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

ईमेल से दी गई BSE को धमकी

बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर भेजे गए ईमेल में स्टॉक एक्सचेंज की इमारत को उड़ाने की धमकी दी गई थी. ईमेल में दावा किया गया कि बीएसई टावर बिल्डिंग में चार आरडीएक्स आईईडी बम प्लांट किए गए हैं, जो दोपहर 3 बजे फटेंगे.

धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बाद बीएसई प्रशासन ने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी. सूचना के बाद बम स्क्वॉड की टीम और लोकल पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. इमारत को खाली कराया गया और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई. हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला.

अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल ‘कॉमरेड पिनाराई विजयन’ नाम की ईमेल आईडी से आया है. इस मामले को देखते हुए, एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(1)(ब), 353(2), 351(3) और 351(4) के तहत आतंक फैलाने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने का मामला दर्ज कर लिया गया है.

इससे पहले, 15 जून को मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी भरा एक कॉल आया था. इसके बाद बीकेसी पुलिस स्टेशन को अलर्ट कर दिया गया था, जिसके बाद पुलिस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच की. हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला था.

यह भी पढ़ें- दिल्ली से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में दो यात्रियों ने जमकर काटा बवाल, कॉकपिट में की जबरन घुसने की कोशिश

मुंबई पुलिस ने बयान में कहा कि कॉल के बाद बीकेसी पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इलाके की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. 16 जून को मुंबई के देवनार स्थित कनाकिया इंटरनेशनल स्कूल और कांदिवली के समतानगर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

6 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

20 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

34 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

37 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago