Delhi Schools Bomb Threats: दिल्ली के स्कूल और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसमें सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन कॉलेज भी शामिल हैं. धमकी अज्ञात लोगों के द्वारा ईमेल के जरिए दी गई है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची है. तलाशी अभियान चल रहा है.
पुलिस ने सेंट स्टीफन कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को खाली करवा दिया है. शुरुआती जांच के बाद दोनों जगहों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. छात्र और शिक्षक पूरी तरह सुरक्षित हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
यह पहली बार नहीं है कि देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई हो. पिछले काफी समय से एक पैटर्न की तरह दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों को उड़ाने की धमकी दी जा रही है. इससे पहले सोमवार को भी दिल्ली के नेवी और सीआरपीएफ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी आई थी. हालांकि जांच के बाद ये धमकी फर्जी निकली.
इसी तरह देश के एयरपोर्ट्स को भी निशाना बनाया गया है. देश के कई एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. लेकिन जांच में ये धमकियां फर्जी निकली हैं. सरकार इन मामलों को गंभीरता से ले रही है. स्कूल और कॉलेजों में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये जा रहे हैं. वहीं लगातार मिल रही इन धमकियों को लेकर पुलिस अलर्ट दिख रही है.
इस संबंध में दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते के साथ दमकल विभाग मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. तुरंत दोनों संस्थानों को खाली कराया गया और गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया. अबतक स्कूल या कॉलेज परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली है.
– भारत एक्सप्रेस
CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…
Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…
Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…