देश

बारिश की बौछार बनी मौत की वजह! कांदिवली-बोरीवली के बीच चलती लोकल में सरेआम मर्डर; चाकू थामे रहा हत्यारा

Mumbai Local Train Murder: मुंबई में लोकल ट्रेन में एक युवक की सरेआम हत्या कर दी. हत्या करने वाला आरोपी खुलेआम सबके सामने युवक को चाकुओं से गोदता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान 30 साल के रोशन सुवर्णा के तौर पर हुई है.

बताया जा रहा है कि चर्चगेट से नालासोपारा फास्ट लोकल डिब्बे में लोग सवार थे. बाहर बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से बौछार ट्रेन के अंदर आ रही थी. इसी दौरान कोच का दरवाजा खुला रखने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया. इसी बीच आरोपी ने चाकू निकालकर दूसरे युवक की सरेआम हत्या कर दी. हत्या करने के बाद हत्यारा चाकू लेकर खड़ा रहा और ट्रेन में मौजूद लोग उसका वीडियो बनाते रहे.

मृतक की पहचान 22 साल के मयंक लोहार के रूप में हुई है. उसके सीने और पेट में चाकू लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई.

ट्रेन रुकने से पहले ही उतरकर हो गया फरार

बताया जा रहा है कि यह वारदात कांदिवली और बोरीवली स्टेशन के बीच हुई. हत्या के बाद आरोपी ने अगले स्टेशन पर ट्रेन रुकने से पहले ही उतरकर फरार हो गया था.

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद तुरंत RPF और GRP एक्टिव हुई और मौके पर पहुंची. जहां जख्मी पड़े यात्री को उठाकर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में GRP बोरीवली ने केस दर्ज किया है.

कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

दरअसल वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रोशन सुवर्णा फरार हो गया था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें तैनात की थीं. कई जगह छापेमारी करने के बाद भी पुलिस उसके पास नहीं पहुंच पाई. फिर पुलिस उसके पिता के पास पहुंची और सख्ती से पूछताछ की.

ये भी पढ़ें- बंगाल में मिड-डे मील में मिलेगा अब सिर्फ शाकाहारी खाना, इस्कॉन कराएगा बच्चों को भोजन; सरकार देगी छोटा हिस्सा, बाकी डोनर्स भरेंगे

पुलिस का सख्त रूख देखकर सुवर्णा का पिता टूट गया और बेटे की लोकेशन बता दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 minute ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

58 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

2 hours ago