देश

मुंबई: पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की अहम मुलाकात, चीन और रक्षा सहयोग पर होगी बड़ी बातचीत

PM Modi Macron Meet: मुंबई में भारत-फ्रांस रिश्तों को नई मजबूती देने वाली अहम कूटनीतिक मुलाकात देखने को मिली. तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं की यह बैठक सिर्फ औपचारिक शिष्टाचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अरबों डॉलर की राफेल डील, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता और अमेरिका की बदलती वैश्विक नीतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है. यह दौरा रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा दे सकता है.

आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने भारत दौरे के दौरान मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की. ताज महल पैलेस होटल पहुंचकर उन्होंने हमले में जान गंवाने वालों को याद किया और संवेदना व्यक्त की. मैक्रों ने कहा, “मुंबई के ताज महल पैलेस में हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ फ्रांस की पूरी संवेदना है. भारत के साथ हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और दृढ़ संकल्प के साथ खड़े हैं.”

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मैक्रों का स्वागत करते हुए भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई. पीएम मोदी ने लिखा, “भारत आपके आगमन का स्वागत करता है और हमारे आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए उत्साहित है. मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और गहरा होगा तथा वैश्विक प्रगति को भी बल मिलेगा.”

उन्होंने आगे कहा, “मुंबई में और बाद में दिल्ली में मुलाकात होगी, मेरे प्रिय मित्र इमैनुएल मैक्रों.” यह बयान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और आपसी विश्वास को दर्शाता है.

इमैनुएल मैकों का भारत में चौथा दौरा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैकों का यह भारत दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे हैं. यह मैक्रों का भारत का चौथा दौरा है, जबकि मुंबई की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है.

इससे पहले मैक्रों मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे. इसके बाद वे सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे थे.


ये भी पढ़ें: क्या एआई बदल देगा आपकी जिंदगी? पीएम मोदी ने ‘इंडिया AI एक्सपो’ से दिए बड़े संकेत


इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

भारत और फ्रांस के बीच वर्ष 1998 से रणनीतिक साझेदारी कायम है. दोनों देश रक्षा, अत्याधुनिक तकनीक, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं. मौजूदा दौरे को भी इसी सहयोग को और विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, दोनों नेताओं की वार्ता में इंडिया-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी, साथ ही भविष्य के सहयोग की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

17 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

18 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

46 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

2 hours ago