देश

कौन कर रहा है बाबरी मस्जिद बनने से पहले गिराने की बात? मुर्शिदाबाद से लखनऊ तक अलर्ट

Lucknow Babri Masjid Poster: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में अयोध्या की तर्ज पर बनने वाली ‘बाबरी मस्जिद’ (Babri Masjid) को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में माहौल गरमा गया है. मस्जिद निर्माण शुरू होने से ठीक पहले लखनऊ की सड़कों पर विवादित होर्डिंग्स लग गई हैं. विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) ने खुलेआम मस्जिद को गिराने की धमकी दी है और आज (10 फरवरी) लखनऊ से मुर्शिदाबाद कूच करने का ऐलान किया है.

विवादित होर्डिंग्स और ऐलान के बाद लखनऊ पुलिस अलर्ट मोड में है. संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है. वहीं पुलिस लगातार सोशल मीडियो पर भी नजर बनाए हुए हैं. शहर में किसी भी तरह से माहौल न बिगड़े इस बात का ध्यान रखा जा रहा है.

‘बाबरी फिर गिराएंगे’

लखनऊ के 1090 चौराहे से लेकर गोमती नगर तक रातों-रात 5 बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं. पोस्टर पर लिखा है ‘हुमायूं हम आएंगे… बाबरी फिर से गिराएंगे. बंटोगे तो कटोगे.’ होर्डिंग के एक तरफ भगवान श्रीराम और VHRP अध्यक्ष गोपाल राय की तस्वीर है, तो दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और मस्जिद बनवा रहे विधायक हुमायूं कबीर (जिन्हें पोस्टर में बाबर के गेटअप में दिखाया गया है) की फोटो है. पोस्टर में लिखा है कि हिंदुओं की विरोधी सरकार में, इस बार होगा मुर्शिदाबाद में नई बाबरी पर आर-पार.

सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने ऐलान किया है कि संगठन के कार्यकर्ता आज (10 फरवरी) मुर्शिदाबाद के लिए रवाना होंगे. गोपाल राय ने कहा कि विधायक हुमायूं कबीर ने 11 फरवरी से मस्जिद का निर्माण शुरू करने की बात कही है. हम वहां जाकर प्रदर्शन करेंगे. अगर जरूरत पड़ी तो हम वहां हुमायूं कबीर की कब्र खोदने का भी काम करेंगे और हिंदू विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे.

ये भी पढ़ें: 15 या 16 फरवरी कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि? जानें चार प्रहर की पूजा का सही समय और शुभ मुहूर्त

कौन बनवा रहा है Murshidabad Babri Masjid?

यह पूरा विवाद मुर्शिदाबाद के बेलडांगा से शुरू हुआ है. भरतपुर सीट से विधायक और TMC से निलंबित नेता हुमायूं कबीर ने अयोध्या में बाबरी विध्वंस की बरसी पर (6 दिसंबर 2025) इस मस्जिद की आधारशिला रखी थी. कबीर ने पहले भी भड़काऊ बयान दिए हैं. इन बयानों के बाद TMC ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया था.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago