पहाड़ों की रानी मसूरी में छुट्टियों का मजा एक बार फिर ट्रैफिक के भारी टॉर्चर में बदल गया. 2 अक्टूबर की छुट्टी और वीकेंड के मौके पर पहाड़ियों की ओर उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते मसूरी-देहरादून मार्ग से लेकर शहर के कोने-कोने में गाड़ियों का लंबा जाम देखने को मिला. आलम यह रहा कि महज 10 से 15 मिनट का सफर तय करने में लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. चिलचिलाती धूप और रेंगते ट्रैफिक में पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बेबस नजर आए.
मसूरी में छुट्टियां बिताने आने वालों के लिए जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है. हर वीकेंड और सरकारी छुट्टी के दिन दिल्ली-एनसीआर समेत पड़ोसी राज्यों से हजारों गाड़ियां यहां पहुंचती हैं. गाड़ियो की इतनी भारी तादाद के आगे पुलिस और प्रशासन के तमाम दावे और ट्रैफिक प्लान धरे के धरे रह जाते हैं. ट्रैफिक पुलिस के जवान रास्तों पर मशक्कत करते जरूर दिखते हैं, लेकिन सड़कों की सीमित चौड़ाई और गाड़ियों की बढ़ती कतार के आगे व्यवस्था पूरी तरह हांफने लगती है.
मसूरी में ट्रैफिक सुचारू न हो पाने की एक बड़ी वजह पर्याप्त पार्किंग का न होना भी है. पार्किंग की जगह न मिलने पर लोग सड़कों के किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं. इससे चौड़ी सड़कें भी संकरी हो जाती हैं और गाड़ियां एक के पीछे एक रेंगने पर मजबूर हो जाती हैं. ऐसे में वन-वे व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन भी ज्यादा कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं.
पर्यटन सीजन और लंबे वीकेंड पर मसूरी में वाहनों का दबाव बढ़ना तय है. ऐसे में सिर्फ कामचलाऊ इंतजामों के भरोसे रहना अब मुमकिन नहीं दिखता. स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले सैलानियों की मांग है कि प्रशासन को इसके लिए एक ठोस और स्थायी ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार करना चाहिए. अब सवाल यही उठता है कि हर छुट्टी पर सड़कों पर लगने वाले इस ‘ट्रैफिक टॉर्चर’ से लोगों को आखिर कब तक निजात मिलेगी?
यह भी पढ़ें: पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे
-भारत एक्सप्रेस
सोशल मीडिया पर इन दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से जुड़े कुछ वीडियो…
डैन वांग की किताब Breakneck: China’s Quest to Engineer the Future पिछले कुछ समय से…
दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…
Google AI Chips: दुनिया में चल रही एआई की अंधी रेस में अब गूगल ने…