देश

नागपुर में ‘लव जिहाद’ का नया पैटर्न: IAF अधिकारी की पत्नी का रेप कर पढ़ा कलमा; 2 बैचमेट गिरफ्तार, छिंदवाड़ा से जुड़े मौलाना के तार

Nagpur Forced Conversion Case: महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे देश को सन्न कर दिया है. यहां भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अधिकारी की 24 वर्षीय पत्नी को न सिर्फ ‘रेप’ और ब्लैकमेल का शिकार बनाया गया, बल्कि ‘काला जादू’ (Black Magic) कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन भी करा दिया गया. इस खौफनाक वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें पीड़िता बेबस होकर चीखती नजर आ रही है. इस घटना ने पूरे इलाके में भारी हड़कंप मचा दिया है.

नशीला जूस पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो (Nagpur Viral video forced religion conversion)

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला का पति एयर फोर्स में अधिकारी है और दूसरे शहर में तैनात है. महिला नागपुर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है. इसी बात का फायदा उठाकर उसके स्कूल के पुराने क्लासमेट अय्याज ताज मदारे (26) ने साजिश रची.

फरवरी 2025 में अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने महिला को वर्धा रोड के एक होटल में बुलाया. आरोप है कि उसने महिला के जूस में नशीला पदार्थ मिला दिया. जब महिला बेहोश हो गई, तो अय्याज ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी नग्न तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. इन्हीं वीडियो के दम पर आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, कई बार यौन शोषण किया और उससे करीब 3.09 लाख रुपये ऐंठ लिए.

जबरन धर्मांतरण का खौफनाक वीडियो (Black magic Nagpur police)

जुल्म की इंतहा यहीं खत्म नहीं हुई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला बेबस होकर रो रही है और “छोड़ो मुझे” कह रही है. वीडियो में मुख्य आरोपी अय्याज उसका हाथ जबरदस्ती पकड़े हुए है और कुछ मंत्र या आयतें पढ़ते हुए बार-बार उसके चेहरे पर फूंक मार रहा है.

महिला का आरोप है कि 31 मई को अय्याज और उसका साथी अमीन शेख उसे जबरन एक सुनसान जगह ले गए. वहां मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से आए एक तीसरे आरोपी ‘हजरत मौलाना’ ने उस पर काला जादू किया, जबरन मांस खिलाया और कलमा पढ़वाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया. महिला से कहा गया कि अब उसका धर्म बदल चुका है और अय्याज के साथ उसका निकाह हो गया है.

पति के लौटते ही खुला राज (Nagpur Air Force officer wife raped)

यह घिनौना खेल महीनों तक चलता रहा, लेकिन जब महिला का पति ड्यूटी से वापस घर लौटा, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर उसे पूरी आपबीती सुना दी. पति के आते ही तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. नागपुर पुलिस (DCP सुरेश रेड्डी) ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी अय्याज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ रेप, ब्लैकमेल, जबरन धर्मांतरण और ‘काला जादू निवारण अधिनियम’ के तहत गंभीर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की एक टीम अब उस ‘फरार मौलाना’ की तलाश में मध्य प्रदेश के जंगलों की खाक छान रही है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

3 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

4 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

4 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago