हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान युवती के पड़ोसी विपिन के रूप में हुई है, जिसे क्राइम ब्रांच की डीएलएफ (DLF) शाखा ने उसके पैतृक गांव टीका मांडिया पूर्वा खड़कपुर से दबोचा. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने 23 नवंबर को होटल में युवती को कोल्ड ड्रिंक के साथ चूहे मारने की दवा पिलाई थी. मौत के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद सुसाइड नोट लिखा और वहां से भाग निकला था. अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है.
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, 23 नवंबर को युवती के भाई ने धौज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. भाई ने बताया था कि बहन पढ़ाई के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं आई. पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि अगले दिन सेक्टर-37 थाना क्षेत्र के एक होटल में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इसके बाद गुमशुदगी के मामले को हत्या की धाराओं में बदलकर आरोपी की तलाश तेज की गई और आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो वजह बताई, वह बेहद चौंकाने वाली है. उसके अनुसार, वह युवती से शादी तो करना चाहता था, लेकिन इस रिश्ते के लिए न तो युवती के परिवार वाले राजी थे और न ही उसके अपने घर वाले. दूसरी तरफ, युवती लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी. इसी वजह से उसने हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने के इरादे से हत्या की साजिश रची. 23 नवंबर को वह युवती को बहला-फुसलाकर होटल ले गया और जहर देकर वारदात को अंजाम दिया. अब क्राइम ब्रांच रिमांड के दौरान आरोपी से घटना से जुड़े हर पहलू और सुसाइड नोट लिखने के पीछे की कड़ियों को खंगाल रही है.
यह भी पढ़ें: 90 हजार में शादी की डील, पर कोर्ट मैरिज ने मामला ऐसे बिगाड़ा की थाने पहुंचा दूल्हा
-भारत एक्सप्रेस
अहिंसा विश्व भारती के 20 वर्ष पूर्ण होने पर बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल…
Shobhinaw Satyaa: फिल्म 'हनुमान अंश' में नीम करोली बाबा का किरदार निभाकर शोभिनव सत्य रातोंरात…
कार्तिगई दीपम के अवसर पर अमित शाह ने भगवान मुरुगन से देशवासियों के सुख और…
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर…
Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के घने जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों को…
Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास हुए धमाके में 6…