देश

Naksali abhiyan : नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही, बौखलाए नक्सलियों के लगाए गए आईडी विस्फोट में एक जवान शहीद और 2 घायल

Naksali abhiyan : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ केंद्र और प्रदेश सरकार ने कार्यवाही काफी तेज कर दी है. अब तक 450 से ज्यादा नक्सली मौत के घाट उतारे जा चुके हैं. लगभग 1600 नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 1500 से ज्यादा नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

बौखलाए नक्सलियों के बिछाए आईडी विस्फोट में 1 जवान शहीद 2 घायल

सुरक्षाबल छत्तीसगढ़ में दिन रात नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं, इसी अभियान के दौरान आज सोमवार की सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए IED विस्फोट में 1 जवान शहीद हो गया और 2 घायल हो गए.

यह घटना बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड की टीम के तलाशी अभियान के दौरान हुई. शहीद जवान की पहचान दिनेश नाग के रूप में हुई. यह हमला ऐसे समय हुआ जब सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुधभेड़ में भारी विस्फोटक बरामद किया गया था और 19 लाख रुपए के ईनामी 4 नक्सलियों ने रविवार को आत्मसमर्पण भी किया था.

Naksali abhiyan : सुरक्षाबलों ने घटना में शामिल नक्सलियों को पकड़ने के लिए कार्यवाही की तेज

सुरक्षाबल इस पूरी घटना को बाद बीजापुर में काफी सक्रिय हो गए है. इस घटना में शामिल नक्सलियों को पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं. केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ राज्य पुलिस ने भी इन नक्सलियों को पकड़ने के लिए जबरदस्त अभियान छेड़ दिया है.

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्यवाही अब जमीन पर दिखाई पड़ रही है. नक्सलियों का नेटवर्क भी काफी कमजोर होता जा रहा है. नक्सली भी सुरक्षाबलों की कार्यवाही से बौखला गए हैं और वह भी छत्तीसगढ़ के जंगलों में आईडी बिछा कर हमला करने में लगे हुए हैं.

Naksali abhiyan : आईडी विस्फोटक पदार्थ की पहचान करने में CRPF के डॉग्स की है अहम भूमिका

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नक्सलियों के खिलाफ जंगलों में डॉग्स की अहम भूमिका है. CRPF की K-9 यूनिट एक विशेष डॉग्स का दस्ता है. इनको विशेष तरीके से प्रशिक्षित किया जाता है. ये डॉग्स जंगलों में आईडी और विस्फोटकों की पहचान और संदिग्धों का पता लगाने जैसे कार्यों को अंजाम दे रहे हैं. Crpf के पास बेल्जियम के मिलीनोइस डॉग्स हैं जो बिना थके 20 किलोमीटर तक चल लेते हैं और इनकी सूंघने की क्षमता लाजवाब है इसीलिए इन डॉग्स के कारण आजकल नक्सलियों की आईडी और विस्फोटक सीआरपीएफ निष्क्रिय कर देते हैं हैं लेकिन कभी कभी नक्सली अपने इस कार्य में सफल हो जाते हैं जिसके कारण जवान शहीद हो जाते हैं. पहले की अपेक्षा इस तरह की घटनाओं में भारी गिरावट आई है.

Naksali abhiyan : नक्सल प्रभावित बस्तर तक जल्दी पहुंचेगा रेल नेटवर्क

रेल विभाग ने तेलंगाना से नक्सल प्रभावित बस्तर को को रेल मार्ग से जोड़ने की कवायद तेज कर दी है. इसके लिए 160 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक को बनाने के लिए अंतिम स्थल सर्वेक्षण किया जा चुका है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना में नक्सल प्रभावित सुकमा,दंतेवाड़ा,बीजापुर और बस्तर को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. यह रूट कोटागुडेम (तेलंगाना) किरुंदल (छत्तीसगढ़) प्रस्तावित है.

नक्सलवाद को खत्म करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रहे हैं जिससे नक्सलियों के हौसले पस्त हो रहे हैं और केंद्रीय सुरक्षाबलों के विशेष कमांडो लगातार लाखों रुपए के ईनामी नक्सली कमांडरो को मार गिराने में सफल हो रहे हैं. नक्सल प्रभावित राज्यों में नक्सलवाद खत्म होने की उम्मीद भी जागने लगी है और लोगों को लगने लगा है कि अब यहां गोलीबारी का माहौल खत्म होगा और शांति स्थापित होगी, यहां रहने वाले लोग अमन चैन से अपना जीवन यापन कर सकेंगे.

– भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago