Meerut Namo Bharat Train time-table: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार (22 फरवरी) को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के शेष हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया. इसके साथ ही 82.15 किलोमीटर लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर आम जनता के लिए शुरू हो गया. इससे पहले इस रूट का करीब 55 किलोमीटर हिस्सा ही चालू था. अब पूरी लाइन पर ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी.
करीब 82.15 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में लगभग 70 किलोमीटर एलिवेटेड और 12 किलोमीटर भूमिगत ट्रैक शामिल है. नमो भारत और मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट को करीब 30,274 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इस प्रोजेक्ट से मेरठ और आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अब मेरठ से दिल्ली की यात्रा तेज और आसान हो जाएगी.
पहले रैपिड ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक चल रही थी. अब यह सेवा मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक चलेगी. लगभग 82 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए यात्रियों को करीब 213 रुपये किराया देना होगा.
मेरठ मेट्रो और नमो भारत की पहली और आखिरी ट्रेन का समय तय कर दिया गया है.
1. मोदीपुरम से मेरठ साउथ (डाउन लाइन) पहली मेट्रो सुबह 6:06 बजे और आखिरी रात 10:06 बजे.
2. मेरठ साउथ से मोदीपुरम (अप लाइन) पहली ट्रेन सुबह 6:10 बजे और आखिरी रात 10:02 बजे.
3. सराय काले खां से मोदीपुरम (अप लाइन) नमो भारत की पहली ट्रेन सुबह 6:00 बजे और आखिरी रात 10:00 बजे.
4. मोदीपुरम से सराय काले खां (डाउन लाइन) पहली ट्रेन सुबह 6:01 बजे और आखिरी रात 10:01 बजे.
इस नई सेवा से मेरठ की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है और लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा.
मेरठ शहर में पहली बार मेट्रो सेवा शुरू हुई है. करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो चलेगी. हालांकि, इसका किराया अभी घोषित नहीं किया गया है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. दिल्ली रोड पर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया और रैली स्थल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई.
ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस ने AI समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया’, मेरठ में पीएम मोदी ने सुनाई दो टूक
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…