देश

दशकों का इंतजार खत्म: 21वीं सदी के सबसे बड़े फैसले के लिए पीएम मोदी ने मांगा आशीर्वाद

पीएम मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया. उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण को 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक बताते हुए कहा कि देश एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है.

ऐतिहासिक संकल्प और भविष्य के लक्ष्य

संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने बैसाखी और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं. साथ ही जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा, “भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णयों में से एक लेने जा रहा है. यह निर्णय पूरी तरह से नारी शक्ति वंदन को समर्पित है, जो हमारे भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करेगा.”

दशकों की प्रतीक्षा का होगा अंत

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि 16, 17 और 18 अप्रैल का समय महिला आरक्षण की दशकों पुरानी प्रतीक्षा के अंत के रूप में देखा जाएगा. उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में नई संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में जो पहला कदम उठाया गया था, अब उसे निर्णायक मोड़ पर ले जाने का समय आ गया है.

16 अप्रैल से विशेष सत्र का आयोजन

लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए 16 अप्रैल से संसद के बजट सत्र की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि वह यहाँ उपदेश देने नहीं, बल्कि देशभर की महिलाओं का आशीर्वाद लेने आए हैं, क्योंकि उनका समर्थन ही इस ऐतिहासिक पहल की असली ताकत है.

चार दशक का संघर्ष और सर्वसम्मति

पीएम मोदी ने उल्लेख किया कि महिला आरक्षण की जरूरत पिछले चार दशकों से महसूस की जा रही थी. उन्होंने कहा कि 2023 में जब यह कानून लाया गया, तो सभी दलों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया था. विपक्ष की भी यही मांग थी कि यह प्रावधान 2029 तक हर हाल में लागू होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: बिहार की ‘स्क्रिप्ट’ तैयार: नाम से पहले शपथ की तारीख तय! किसपर लगेगी ‘मामा’ की मुहर?

मजबूत लोकतंत्र और सामाजिक न्याय

प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को ‘नए युग के आगमन’ की बधाई दी. उन्होंने विश्वास जताया कि यह निर्णय भारत की निर्णय प्रक्रिया में सामाजिक न्याय को एक स्वाभाविक हिस्सा बनाएगा और हमारे लोकतंत्र को और अधिक समावेशी और शक्तिशाली बनाएगा.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट; हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोले- ‘पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल’

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने अमृतसर स्थित श्री…

2 seconds ago

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए नो-वोटिंग: BJP की किस पांसे से बैकफुट पर गए अखिलेश यादव?

UP Rajya Sabha Election Update: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर अब वोटिंग नहीं…

27 seconds ago

एयरपोर्ट पर सिम खोजने का झंझट खत्म! एयर इंडिया का EasyRoam करेगा काम आसान

Air India EasyRoam SIM: विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने EasyRoam…

3 minutes ago

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

38 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

47 minutes ago