Narottam Mishra: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीति गर्म है. बीजेपी ने यहां के पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा की जगह नए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को टिकट दिया है. जिसपर नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़के हुए हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने उग्र प्रदर्शन और पत्थरबाजी भी की थी. इसी बीच सोमवार को गजब नजारा देखने को मिला. दतिया के कद्दावर बीजेपी नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद आयोजित एक जनसभा में रो पड़े. जिसके बाद पूरा माहौल भावुक हो गया.
आंखों में आंसू के साथ मंच पर जनता को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने जनता के सामने हाथ जोड़े और उन्हें अपना मालिक बताया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आशुतोष तिवारी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की.
जनसभा को संबोधित करते समय अचानक नरोत्तम मिश्रा रो पड़े. थोड़ी देर बाद खुद को संभालते हुए उन्होंने अपील करते हुए कहा,
दतिया के मालिकों, मैं हर एक व्यक्ति के दरवाजे पर जाकर अपना शीश नवाऊंगा. एक-एक गांव जाकर आशुतोष को जिताऊंगा.
मंच पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा…
नरोत्तम मिश्रा कभी मध्यप्रदेश की राजनीति में दहाड़ते हुए दिखाई देते थे।
अब वो रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। दतिया में आशुतोष तिवारी के प्रचार के दौरान रो पड़े! ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।
3 दिन से मन में जो ग़ुबार भरा था वो आज आँसुओं… pic.twitter.com/4Rw4B2FT2h
— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) July 13, 2026
उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी के लिए अपना प्राण झोंक देगा. विपक्षी दल या उनके नेता इस मुगालते में न रहें कि चुनाव में उनके कार्यकर्ता घर बैठ जाएंगे. हम 16 तारीख से दतिया में डेरा जमाएंगे और इतिहास रचेंगे.
एयरपोर्ट से नामांकन के लिए रवाना होते समय नरोत्तम मिश्रा आशुतोष तिवारी के हाथ थामे दिखे. उन्होंने खुले मंच से घोषणा करते हुए कहा कि आशुतोष तिवारी उनके छोटे भाई हैं. वहीं आशुतोष तिवारी ने नरोत्तम मिश्रा को अभिभावक बताया.
ये भी पढ़ें- चार बार CM बनकर भी पीछे रह गए पवार, फडणवीस ने 3 बार में बनाया रिकॉर्ड
आज सोमवार को बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किये. कयास लगाये जा रहे थे कि नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर उनके समर्थक कांग्रेस की तरफ झुक जाकेंगे, लेकिन बीच चुनाव में अचानक से नरोत्तम मिश्रा के इस अवतार ने इस राजनीतिक मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है. अब 30 जुलाई को दतिया में वोटिंग होगी और 3 अगस्त को मतगणना होगी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…