देश

‘आशुतोष की क्षमता है टिकट काटने की? टिकट काटने वाला…’, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पूर्व गृहमंत्री का वीडियो

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का एक बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है. टिकट नहीं मिलने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच से अपनी बात रखते हुए मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से भावनाओं में बहकर कोई कदम नहीं उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि नाराजगी और गुस्से को गलत दिशा में इस्तेमाल करने से नुकसान खुद को ही होगा.

दतिया में आयोजित एक चुनावी सभा में नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि टिकट नहीं मिलने के बाद कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया देखकर वह खुद भी भावुक हो गए थे. उन्होंने कहा कि मंच पर मौजूद लोगों का प्यार और समर्थन देखकर उनकी आंखें नम हो गई थीं.

मिश्रा ने कहा कि उनके लिए पद से ज्यादा महत्वपूर्ण दतिया की जनता और कार्यकर्ताओं का साथ है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई लोग विधायक बनते हैं, लेकिन जिस तरह का अपनापन और विश्वास उन्हें दतिया से मिला है, वह उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है.

कार्यकर्ताओं से की संयम बरतने की अपील

अपने संबोधन में नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा से नाराजगी जताते हुए बदला लेने जैसी बातें कर रहे थे, लेकिन राजनीति में असली मुकाबला विपक्ष से होता है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपनी ऊर्जा को किसी गलत दिशा में लगाने के बजाय चुनावी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उनका कहना था कि आपसी नाराजगी से पार्टी और कार्यकर्ताओं दोनों को नुकसान हो सकता है.

सभा के दौरान नरोत्तम मिश्रा का एक बयान सबसे ज्यादा चर्चा में आया. उन्होंने कहा, ‘आशुतोष की क्षमता है टिकट काटने की? टिकट काटने वाले कोई और हैं.’ उनके इस बयान को दतिया उपचुनाव और भाजपा की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

मिश्रा ने यह भी संकेत दिया कि टिकट का फैसला किसी एक व्यक्ति के हाथ में नहीं होता. उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है, क्योंकि अंतिम निर्णय पार्टी स्तर पर लिया जाता है. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

दतिया उपचुनाव का कार्यक्रम

दतिया विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी. उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई तय की गई थी, जबकि नाम वापसी के लिए 16 जुलाई तक का समय दिया गया है.

दतिया सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा. इसके बाद 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें- धुआं नहीं, सिर्फ भाप छोड़ेगी! पटरी पर दौड़ने को तैयार देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जानें क्या है इसकी खासियत?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

56 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago