देश

नासिक एयर शो में एंट्री फीस पर विवाद, वायुसेना ने कहा-यह आयोजन कमाई के लिए नहीं

अभिषेक/नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में वायुसेना की ओर से एयरशो का आयोजन किया गया. इसमें सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) ने गंगापुर डैम के ऊपर आसमान में युद्धाभ्यास किया. इस बीच एयर शो देखने के लिए वसूली जा रही एंट्री फीस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस पर वायुसेना ने भी अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि देशभर में होने वाले एयर शो का मकसद युवाओं को प्रेरित करना और राष्ट्र से जुड़ाव बढ़ाना है, न कि पैसे कमाना.

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पहली बार नासिक में किसी एयरशो का आयोजन हुआ है. इस आयोजन को लेकर नासिकवासियों के बीच काफ उत्सह देखने को मिल रहा है. हालांकि, इस एयर शो में टिकट के एंट्री फ़ीस को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. कुछ स्थानीय स्तर पर यह दावा किया जाने लगा कि एयर शो में प्रवेश के लिए फ़ीस लिया जा रहा है. अब इसस मामले में वायुसेना ने अपना बयान जारी कर हुए नाराजगी जाता दी है. वहीं प्रशासन भी अपना बचाव करते हुए सफाई पेश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: शहडोल पुलिस लाइन में दर्दनाक घटना, कॉन्स्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

भारतीय वायुसेना ने क्या कहा?

भारतीय वायुसेना ने कहा कि उनके संज्ञान में यह बात आई है कि नासिक एयर शो के नाम पर लोगों से पैसे वसूलने की जानकारी वायरल हो रही है, जो पूरी तरह से गलत है. वायुसेना ने साफ़ किया कि देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले एयर शो हमेशा पूरी तरह से फ्री होते हैं. न तो एयर शो के लिए कोई एंट्री फ़ीस लिया जाता है और न ही वायुसेना को इन आयोजनों से किसी प्रकार का कोई आर्थिक लाभ प्राप्त होता है.

मामले पर प्रशासन की सफाई

मामले पर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि जो एंट्री शुल्क लिया जा रहा है, वह एयर शो देखने के लिए नहीं बल्कि चाय, पानी, नाश्ता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए था. वहीं एक अन्य अधिकारी के मुताबिक टिकट व्यवस्था भीड़ नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई थी. प्रशासन ने साफ किया कि इसका मकसद अव्यवस्था रोकना था, न कि कार्यक्रम को व्यावसायिक बनाना.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

10 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

27 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

36 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

49 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago