महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात का मामला लगातार गंभीर रूप ले रहा है. अब इस केस में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने उसके ऑफिस से 20 फीट लंबा, रिमोट कंट्रोल से चलने वाला सांप बरामद किया है. जांच में सामने आया है कि खरात इस सांप का इस्तेमाल अपनी कथित अलौकिक शक्तियों का भरोसा दिलाने और लोगों को अपने आकर्षण में बांधने के लिए करता था.
अशोक खरात फिलहाल दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में घिर चुके हैं. उन्हें कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सत्र न्यायाधीश बी. एन. इचपुरानी की अदालत ने आदेश दिया कि उन्हें 14 अप्रैल तक नासिक रोड सेंट्रल जेल में रखा जाए.
अशोक खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. इस गिरफ्तारी की शुरुआत एक 35 वर्षीय महिला की शिकायत से हुई, जिसने आरोप लगाया कि खरात ने उसके साथ लगातार तीन साल तक दुष्कर्म किया. इस शिकायत के बाद और भी कई महिलाओं ने उसके खिलाफ यौन शोषण और दुष्कर्म की शिकायतें दर्ज कराईं.
पूरे मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है. बुधवार को पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां एसआईटी ने उसकी न्यायिक हिरासत की मांग की. अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए उसे जेल भेज दिया. गुरुवार को उसे एक अन्य मामले में भी अदालत में पेश किया जाएगा.
अभी तक नासिक के सरकारवाड़ा थाने में खरात के खिलाफ कम से कम 10 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. इनमें आठ दुष्कर्म और यौन शोषण से जुड़े हैं, जबकि दो धोखाधड़ी के मामलों से संबंधित हैं. इसके अलावा एसआईटी को फोन के जरिए 100 से ज्यादा शिकायतें भी मिली हैं, जिनकी जांच जारी है.
जांच के दौरान एसआईटी ने उसके बेटे हर्षवर्धन खरात को कर्मयोगी नगर स्थित घर से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन देर रात छोड़ दिया गया. वहीं, उसकी पत्नी कल्पना खरात की तलाश जारी है. उनका नाम एक धोखाधड़ी मामले में सामने आया है.
अशोक खरात लंबे समय से नासिक के सिन्नर क्षेत्र में एक मंदिर ट्रस्ट चला रहे थे. जानकारी के अनुसार, कई राजनीतिक हस्तियां भी उनके संपर्क में रही हैं.
पिछले सप्ताह एसआईटी और फॉरेंसिक टीम ने उनके ऑफिस पर छापा मारकर महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें और अन्य सबूत बरामद किए.
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…
Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में जो हुआ, उसने कई लोगों को 1986…