देश

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पीएम मोदी ने डॉक्टरों को दी बधाई, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान को सराहा

National Doctors’ Day: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने देशभर के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं दीं. सभी नेताओं ने समाज को स्वस्थ बनाने में डॉक्टरों की अहम भूमिका की सराहना करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना को देश के लिए प्रेरणादायक बताया.

गिनाईं स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि डॉक्टर भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव हैं. उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टरों ने पूरी निष्ठा से लोगों की सेवा की है और करोड़ों नागरिकों का विश्वास जीता है.

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में देश के स्वास्थ्य ढांचे में तेजी से सुधार हुआ है. मेडिकल कॉलेजों की संख्या पहले के मुकाबले दोगुने से अधिक हो गई है. इसके साथ ही एमबीबीएस और पीजी मेडिकल सीटों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. उनका कहना था कि इससे चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं और देश में डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ रही है.

उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में डॉक्टरों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, मेडिकल रिसर्च, नई तकनीकों के इस्तेमाल और सभी तक सस्ती व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया.

अमित शाह और अन्य नेताओं ने जताया आभार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों को स्वस्थ रखने, बीमारियों का इलाज करने और बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करने में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सेवा से ही एक मजबूत और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. साथ ही उन्होंने सभी डॉक्टरों के समर्पण के लिए उनका आभार व्यक्त किया.


ये भी पढ़ें: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची आज से भारत दौरे पर, पीएम मोदी के साथ करेंगी 16वें शिखर सम्मेलन में बातचीत


केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देते हुए सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने कहा कि डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा और मानवता के प्रति समर्पण देश के लिए गर्व की बात है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

38 seconds ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

35 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago