देश

‘लड़कियां सिर्फ हमारी जिम्मेदारी नहीं, हमारी ताकत हैं..’, National Girl Child Day पर देश के गृह मंत्री ने दिया ये संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस यह दिखाता है कि लड़कियां सिर्फ हमारी जिम्मेदारी नहीं हैं, बल्कि हमारी ताकत हैं.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा-

“सभी को ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ की शुभकामनाएं. राष्ट्रीय बालिका दिवस इस बात का प्रतीक है कि लड़कियां सिर्फ हमारी जिम्मेदारी नहीं हैं, बल्कि सच्ची ताकत हैं. रानी लक्ष्मीबाई, रानी वेलु नचियार, मूला गभरू और प्रीतिलता वाडेदार के शानदार उदाहरण हर भारतीय के दिल को गर्व और प्रेरणा से भर देते हैं.”

अमित शाह ने आगे कहा, “मोदी सरकार के महिला-नेतृत्व वाले विकास के मंत्र ने नारी शक्ति को विकास में सबसे आगे रखा है और आज महिलाएं हमारे देश की प्रगति का नेतृत्व कर रही हैं.”

‘भारत की बेटियों को हार्दिक बधाई’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेटियां वरदान हैं, हमारा अभिमान हैं और राष्ट्र की पहचान हैं. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आज ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के अवसर पर सभी माताओं-बहनों और भारत की बेटियों को हार्दिक बधाई व राष्ट्र निर्माण में उनके संघर्ष, समर्पण और सफलता का अभिनंदन. हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नए प्रतिमान स्थापित कर रही हैं. डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए दृढ़ संकल्पित है.”

हर साल 24 जनवरी को मनता है ये दिवस

भारत में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण तथा उनके समग्र कल्याण पर जोर देने के लिए समर्पित राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है.

साल 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) की ओर से शुरू किया गया यह दिवस लड़के-लड़कियों में भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने, समान अवसरों को प्रोत्साहित करने और ऐसा वातावरण बनाने का मंच प्रदान करता है, जहां बालिकाएं सशक्त नागरिक के रूप में आगे बढ़ सकें. यह राष्ट्र के उज्ज्वल और अधिक न्यायसंगत भविष्य के निर्माण में बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है. यह पहल भारत के महिला-नेतृत्व वाले विकास और साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ के विजन के साथ प्रभावी रूप से मेल खाती है.

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस: PM मोदी ने CM योगी को दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

15 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

17 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

31 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

40 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

54 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

56 minutes ago