नई दिल्ली/बरेली, 20 मई 2025: महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए सतत रूप से कार्यरत राष्ट्रीय महिला आयोग अब सीधे महिलाओं तक पहुंचकर उनके मुद्दों को सुनने और सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है. इसी क्रम में आयोग द्वारा “राष्ट्रीय महिला आयोग – आपके द्वार” नामक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
यह जनसुनवाई 22 मई 2025 को दोपहर 02:00 बजे, बरेली के सर्किट हाउस में आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर करेंगी. साथ ही, कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी भाग लेंगे, ताकि महिलाओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके.
इस जनसुनवाई का उद्देश्य है कि लंबित मामलों का निस्तारण किया जा सके और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को जमीनी स्तर पर त्वरित रूप से हल किया जाए. आयोग का यह प्रयास है कि महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना न पड़े, बल्कि उनके पास जाकर ही उनकी समस्याओं को सुना और सुलझाया जाए.
राष्ट्रीय महिला आयोग ने बरेली और आस-पास के क्षेत्रों की महिलाओं से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की सामाजिक, पारिवारिक, कानूनी या कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही हैं, तो इस जनसुनवाई में भाग लेकर अपनी शिकायतें सीधे आयोग तक पहुंचाएं. आयोग प्रत्येक महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनेगा और समाधान के लिए ठोस प्रयास करेगा.
राष्ट्रीय महिला आयोग का यह अभियान, न केवल महिलाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि यह उनके सशक्तिकरण और न्याय प्राप्ति के अधिकार को भी सशक्त रूप से स्थापित करता है.
-भारत एक्सप्रेस
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहे हैं.…
Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…