देश

Navi Mumbai: प्यार करने की सजा मिली मौत, सोसाइटी गार्ड ने की महिला की हत्या, शव को झाड़ियों में फेंका

Navi Mumbai: एक आवासीय सोसाइटी में कार्यरत 40 वर्षीय सुरक्षा गार्ड ने एक विवाहित महिला की कथित रूप से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी के महिला के साथ अवैध संबंध थे. आरोपी राजकुमार बाबूराम पाल को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि महिला पाल पर बार-बार शादी के लिये दबाव डाल रही थी, जिससे तंग होकर वह उससे छुटकारा पाना चाहता था.

12 फरवरी को मिला अज्ञात शव

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ कोलेकर ने कहा कि 12 फरवरी को अज्ञात महिला का शव मिला था जिसकी उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच थी. महिला का शव ठाणे जिले में नवी मुंबई शहर के कोपरखैरन इलाके में एक सोसाइटी के पास झाड़ियों में मिला था. उन्होंने कहा कि महिला की ओढ़नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी और सबूत मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था. कोपरखैरन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) एवं 201 (अपराध का सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया.

महिला सफाईकर्मी का करती थी काम

अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई में मिले शव और मुंबई से सटे ट्रॉम्बे थाने में एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिली सूचना के मेल खाने के बाद पुलिस ने अपनी जांच बढ़ाई. पुलिस ने लापता महिला के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. अधिकारी ने कहा कि उसके पति ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई के मानखुर्द इलाके में सफाईकर्मी का काम करती थी और लापता हो गई थी.

ये भी पढ़े:- HSRP: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान! आज से होगा चालान, भरना पड़ेगा जुर्माना

सुरक्षा गार्ड से प्रेम संबंध

पुलिस को बाद में पीड़ित का मोबाइल फोन मिला और पता चला कि महिला का सुरक्षा गार्ड पाल के साथ प्रेम संबंध था. अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने पर पाल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि महिला उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी. पुलिस ने बताया कि इससे तंग आकर सुरक्षा गार्ड ने उससे छुटकारा पाने का फैसला किया. जिस सोसाइटी में वह काम करता था, उसके नजदीक एक स्थान पर उसने महिला को बुलाया और कथित रूप से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.

-भाषा

भाषा

Recent Posts

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

8 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

16 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

32 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

37 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

58 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago