कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एक बड़ा खुलासा किया है. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी है. जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें स्टेज 2 कैंसर है और गुरुवार को सफलतापूर्वक उनकी सर्जरी हुई. अपको बता दें कि नवजोत सिंह रोड रेज के मामले में पटियाला की सेंट्रल जेल में एक साल कैद की सजा काट रहे हैं. इन सब के बीच नवजोत कौर ने अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के लिए ट्विटर पर भावुक पोस्ट लिखा है.
उन्होंने लिखा, ‘‘हर दिन बाहर रहकर आपकी रिहाई का इंतजार करना बेहद कष्टदायक है. हमेशा की तरह आपके दर्द को दूर करने की कोशिश में हूं.’’ नवजोत कौर ने कहा, ‘‘बार-बार आपको न्याय से वंचित किया जाता देख रही हूं और आपका इंतजार कर रही हूं. सच बहुत शक्तिशाली होता है, लेकिन यह बार-बार आपकी परीक्षा लेता है. कलयुग. माफ करना, अब आपका इंतजार नहीं कर सकती, क्योंकि खतरनाक कैंसर दूसरे चरण में है. इसका आज ऑपरेशन करा रही हूं. इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह भगवान की मर्जी है.’’ अमृतसर से पूर्व विधायक नवजोत सिद्धू 1988 के रोड रेज मामले में पटियाला केंद्रीय कारागार में एक साल जेल की सजा काट रहे हैं.
नवजोत कौर सिद्धू इलाज करवाने के लिए डेराबस्सी के एक अस्पताल में पहुंचीं है. उन्होंने दावा किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू की 1 अप्रैल तक जेल से बाहर आने की पूरी उम्मीद है और कहा है कि जेल से बाहर आते ही उनके पति पहले की तरह पंजाब के लोगों के हमेशा लड़ते रहेंगे. नवजोत कौर ने पंजाब सीएम भगवंत मान से उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू का चरित्र प्रमाणपत्र देने की मांग की है जिससे उनकी सजा माफ की जा सके.
(एजेंसी इनपुट के साथ)
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…
Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…