खेल

The Hundred: गजब बेइज्जती है यार! ऑक्शन में नहीं बिके बाबर और रिजवान, पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत

The Hundred: बाबर आज़म और मोहम्मद रिजवान टी20ई में पाकिस्तान के लिए प्रमुख बल्लेबाज हो सकते हैं, लेकिन इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को ‘द हंड्रेड’ में कोई खरीददार नही मिला. दो कामयाब सीजन के बाद एक बार फिर द हंड्रेड लौट रहा है. इस नए सीजन के लिए ऑक्शन हुआ. इस दौरान कई बड़े नाम अनसोल्ड रह गए. हैरानी की बात ये है कि पीएसएल में रनों की बरसात करने वाले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज मोहम्मज रिजवान को द हंड्रेड की आठ टीमों में से किसी ने नहीं खरीदा है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह एक बड़ी फजीहत है.

गुरुवार, 23 मार्च को द हंड्रेड के ड्राफ्ट में कई बड़े नाम बिना बिके रह गए और घरेलू खिलाड़ियों के लिए टीमें सक्रिय रूप से जा रही थीं. अनसोल्ड रहने वाले अंतराष्ट्रीय सितारों में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, आंद्रे रसेल, कीरोन पोलार्ड, ट्रेंट बोल्ट जैसे अन्य खिलाड़ी शामिल थे.

हालांकि बाबर और रिजवान इस मामले में पीछे रहे गए, लेकिन उनके दो साथियों ने एक टीम में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को वेल्श फायर ने चुना.

ये भी पढ़ें: World Cup 2023: 46 दिनों में होंगे कुल 48 मुकाबले, वनडे वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान, अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच!

PSL में खूब बरसा बाबर का बल्ला

बाबर को पाकिस्तान सुपर लीग (सीज़न 8) के हाल ही में समाप्त हुए सीज़न में पेशावर ज़ालमी का नेतृत्व करते देखा गया. उन्होंने एलिमिनेटर 2 में सफलतापूर्वक टीम का नेतृत्व किया जहां ज़ाल्मी अंतिम चैंपियन लाहौर कलंदर्स से हार गए.  हाल ही में हुई पाकिस्तान सुपर लीग में भी उनके बल्ले से काफी रन निकले थे. उन्होंने 11 मैचों में 522 रन बनाए थे. वहीं रिजवान के नाम 12 मैचों में 550 रन हैं. दोनों का औसत 50 के ऊपर का रहा था. इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद भी बाबर और रिजवान को किसी ने नहीं खरीदा. हालांकि जो जानकारी सामने आ रही है कि बाबर आजम और रिजवान के न खरीदे जाने के पीछे उनकी उपलब्धता को कारण बताया जा रहा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

18 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

23 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

49 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

1 hour ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago