नवादा में युवक को खंभे से बांधकर पीटा
Nawada News: बिहार के नवादा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. सिरदला थाना क्षेत्र के ढाब गांव में मामूली विवाद के बाद एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है. युवक पर नशे की हालत में गाली-गलौज करने का आरोप है.
दरअसल ढाब गांव में एक युवक नशे में ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करने लगा. जब मना किया गया तो उसने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर बिजली के खंभे में बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. मामले की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक को छुड़ाकर अपने साथ थाने ले गई. इस हमले में 2 लोग घायल हुए हैं. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मामले में घायल अशोक राजवंशी ने बताया कि आरोपी युवक गोविंद पिछले तीन दिनों से उनकी पत्नी और बेटी के साथ गाली-गलौज कर रहा था. अशोक के मुताबिक बुधवार को जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने लकड़ी काटने वाले औजार चपाड़ से हमला कर दिया. इस घटना में दो लोग घायल हो गए.
हमले के बाद गांव में लोगों का गुस्सा बढ़ गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को खदेड़कर पकड़ लिया और रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिया. इसके बाद उसकी पिटाई की गई. घटना का पता चलते ही डायल 112 की टीम गांव पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई.
ये भी पढ़ें- गुवाहाटी के पास बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल
फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. विवाद और मारपीट की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स…
Dmch Doctors Strike: दरभंगा के DMCH में डॉक्टर को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद…
Chhath Puja Special Trains: महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2026) को लेकर देश भर में…
Amit Shah: गुजराती नववर्ष के मौके पर अहमदाबाद में अमित शाह के आवास का एक…
भाई-बहन के प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक भाई दूज आज 11 नवंबर 2026 को…
PM Modi ने नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं.…