देश

नौकरानी बोली- मैं तैयार हूं आ जाओ: पंजाब का व्यापारी कार में पहुंचा तो अपने जीजा से कत्ल करवा डाला, लाश पेट्रोल डालकर फूंकी

पंजाब के नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) में मशहूर किराना व्यापारी और नवांशहर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रवि सोबती (70) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस कत्ल की मास्टरमाइंड उनकी ही नौकरानी सोनम निकली, जिसने अपने जीजा और उसके दोस्तों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने सोनम, उसके जीजा सुरजीत और तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सुनसान जगह बुलाकर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, 12 दिसंबर की रात सोनम ने सोबती को फोन करके मिलने के बहाने महालों अंडरब्रिज के पास बुलाया. उसने बहाना बनाया कि उसे घर आने में डर लग रहा है, इसलिए वे उसे पिक कर लें. जब सोबती वहां पहुंचे, तो सोनम का जीजा और उसके साथी पहले से वहां छिपे थे. आरोपियों ने दातर (तेजधार हथियार) से उन पर ताबड़तोड़ वार किए. हमला इतना भयानक था कि सोबती के सिर और पैरों पर गहरे जख्म हो गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

सबूत मिटाने के लिए लाश को जलाया

हत्या के बाद आरोपियों ने इस कत्ल को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की. उन्होंने सोबती की कार को एक बिजली के खंभे से टकरा दिया. इसके बाद वे लाश को ठिकाने लगाने के लिए कार को बलाचौर की तरफ ले गए. रास्ते में कार खराब हो गई, तो आरोपियों ने पहले से लाए पेट्रोल को छिड़क कर लाश को आग लगा दी. पुलिस का कहना है कि तीन आरोपी कार के अंदर थे और दो बाइक पर पेट्रोल लेकर पीछे चल रहे थे.

साइबर सेल ने खोला राज

वारदात के बाद सोनम ने अपने फोन से सारी कॉल डिटेल्स और वॉट्सऐप चैट डिलीट कर दी थीं. हालांकि, साइबर सेल की मदद से जब डेटा रिकवर किया गया, तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं. कत्ल से ठीक एक घंटे पहले सोनम और सोबती के बीच करीब 8 बार बातचीत हुई थी. वह लगातार लोकेशन बदल रही थी ताकि सोबती को सुनसान जगह पर लाया जा सके.

अवैध संबंधों के दबाव का आरोप

एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि सोनम को एक महीने पहले ही घर में खाना बनाने के लिए रखा गया था. पूछताछ में सोनम ने आरोप लगाया कि सोबती की पत्नी बीमार रहती थी और सोबती उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे. इसी से तंग आकर उसने अपने जीजा को सब बताया और मिलकर कत्ल की प्लानिंग की. पुलिस फिलहाल इन दावों की जांच कर रही है और वारदात में इस्तेमाल हथियार व बाइक बरामद कर ली गई है.

ये भी पढ़ें: IndiGo की 900 करोड़ वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस, कस्टम से मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

35 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

36 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago