अजब-गजब

दूल्हे की खुली आंखे तो कमरे से गायब थी दुल्हन, आधी रात को प्रेमी के इंतजार में खेत में मिली नई नवेली दुल्हन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक दुल्हन शादी के अगले ही दिन सुहागरात की रात अपने दूल्हे को कमरे में छोड़कर लापता हो गई. काफी खोजबीन के बाद दुल्हन गांव से दो किलोमीटर दूर एक खेत के किनारे बैठी मिली. इस घटना के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों ने साथ रहने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी को समाप्त करने का फैसला लिया गया.

अचानक गायब हुई दुल्हन

यह मामला 30 नवंबर का है, जब नहटौर क्षेत्र में एक युवक की शादी धूमधाम से हुई थी. 1 दिसंबर की सुबह दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची. दिनभर घर में खुशियों का माहौल था और रस्में निभाई गईं. रात करीब 10 बजे जब दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में सोने गए, तब तक सब कुछ सामान्य लग रहा था. करीब 15 मिनट बाद दूल्हा कपड़े बदलने लगा और इसी बीच उसकी नींद लग गई. रात करीब डेढ़ बजे जब दूल्हे की आंख खुली, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी कमरे से गायब है.

परिजनों में मचा हड़कंप

दुल्हन के अचानक गायब होने से घर में हड़कंप मच गया. दूल्हे ने तुरंत अपने परिजनों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी. आनन-फानन में खोजबीन शुरू की गई. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दुल्हन ससुराल से दो किलोमीटर दूर एक सुनसान खेत के किनारे बैठी मिली. जब दूल्हे ने उससे वहां आने का कारण पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ अपने मायके वालों को बुलाने की जिद करने लगी.

प्रेम-प्रसंग बना शादी टूटने की वजह

सूचना मिलने पर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे. पुलिस की शुरुआती जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया. पता चला कि दुल्हन का अपने ही गांव के एक शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जो दो बच्चों का पिता भी है. लड़की इस शादी के खिलाफ थी, लेकिन माता-पिता के दबाव में उसे यह विवाह करना पड़ा. वह सुहागरात की रात मौका पाकर घर से निकल गई और खेत में अपने प्रेमी का इंतजार कर रही थी.

थाने में हुआ फैसला

थाने में घंटों चली पंचायत के बाद दूल्हे ने साफ कह दिया कि वह ऐसी लड़की को साथ नहीं रखना चाहता. वहीं दुल्हन ने भी ससुराल जाने से मना कर दिया. धामपुर के सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि लड़की की मर्जी न होने के कारण विवाद बढ़ा. अंत में दोनों पक्षों की सहमति से शादी को खत्म कर दिया गया और लड़की को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: मौत के बाद वापसी! 11 मिनट महिला देख आई स्वर्ग और नर्क, शेयर किया पूरा अनुभव

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

39 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago