देश

दीपावली से पहले NCR में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, GRAP स्टेज-1 लागू

Delhi Air Pollution: दीपावली से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है. ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में माना जाता है.

कुछ क्षेत्रों में तो स्थिति इतनी खराब है कि एक्यूआई ने लाल निशान को भी पार कर लिया है. नोएडा के विभिन्न इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा दर्ज किया गया. सेक्टर-62 में एक्यूआई 244, सेक्टर-1 में 286, जबकि सेक्टर-116 में 290 तक पहुंच गया. सबसे खतरनाक स्थिति सेक्टर-125 में देखने को मिली, जहां एक्यूआई 319 दर्ज हुआ, जो ‘गंभीर’ श्रेणी के बेहद करीब है.

दिल्ली में बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. ओखला फेज-2 में एक्यूआई 223, पुसा में 277 और मुनकद में 282 दर्ज हुआ. वहीं वज़ीरपुर में एक्यूआई 359, बवाना में 312 और आनंद विहार में 379 तक पहुंच गया, जो सीधे तौर पर ‘गंभीर’ श्रेणी की चेतावनी देता है. गाजियाबाद के वसुंधरा में एक्यूआई 290 और इंदिरापुरम में 298, जबकि संजय नगर में 325 और लोनी में 351 दर्ज किया गया. पूरे जिले में औसतन वायु गुणवत्ता 300 के पार है, जिससे आम नागरिकों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है.

GRAP स्टेज-1 लागू

वायु प्रदूषण की बढ़ती भयावहता को देखते हुए नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) स्टेज-1 लागू हो चुका है. सुबह से ही सड़कों पर प्राधिकरण की टीमें वॉटर स्प्रिंकलर के जरिए धूल नियंत्रण का प्रयास कर रही हैं. सड़कों की धुलाई, कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कवरिंग और कूड़ा जलाने पर सख्ती जैसे कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-जदयू का चुनावी आगाज! सीएम नीतीश कुमार 21 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों से भरेंगे हुंकार

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि बिना आवश्यकता बाहर न निकलें और यदि निकलें तो मास्क का इस्तेमाल करें. बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों के लिए यह समय बेहद संवेदनशील है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

7 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

25 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

34 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

35 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

54 minutes ago