देश

एनसीआर में 19 मार्च से मौसम बदलेगा, मिलेगी प्रदूषण से राहत

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि 19 मार्च से एनसीआर में मौसम का रुख बदलने वाला है. इस दौरान हल्की बारिश, बादल और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी और हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा.

तापमान का हाल

17 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री दर्ज किया गया. 18 मार्च को तापमान 18 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं, तापमान 17 से 28 डिग्री तक रह सकता है. 21 मार्च को भी हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 22 मार्च को तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच सकता है और मौसम आंशिक रूप से साफ हो सकता है.

वायु गुणवत्ता में सुधार

तेज हवाओं और मौसम में बदलाव के चलते एनसीआर में प्रदूषण का स्तर घटा है. नोएडा में सेक्टर-125 पर 162, सेक्टर-62 पर 126, सेक्टर-1 पर 137 और सेक्टर-116 पर 147 एक्यूआई दर्ज किया गया. गाजियाबाद में इंदिरापुरम 138, लोनी 180, संजय नगर 119 और वसुंधरा 149 पर रहा. दिल्ली में अलीपुर 123, अशोक विहार 136, आया नगर 124, बवाना 155, बुराड़ी क्रॉसिंग 112, कैंट एरिया 121, चांदनी चौक 130, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 126, मथुरा रोड 111 और डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 126 दर्ज किया गया.

प्रदूषण स्तर मध्यम श्रेणी में

इन आंकड़ों के अनुसार, ज्यादातर जगहों पर एक्यूआई 100 से 200 के बीच रहा, जिसे मध्यम श्रेणी माना जाता है. साफ मौसम और हवाओं के कारण पिछले दिनों प्रदूषण का स्तर कम हुआ है, जिससे लोगों ने राहत महसूस की है.

ये भी पढ़ें-राज्यसभा में एनडीए का पलड़ा भारी, विपक्ष की ताकत घटी, जानिए किसे फायदा और किसे नुसान

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि 19 मार्च से होने वाली बारिश और हवाएं वायु गुणवत्ता को और बेहतर बनाएंगी. हालांकि, बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट और प्रदूषण में सुधार की उम्मीद है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

14 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

15 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

23 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

45 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

1 hour ago