देश

उल्लू ऐप पर अश्लीलता फैलाने का आरोप, NCW ने CEO और होस्ट को भेजा समन

नई दिल्ली, 2 मई 2025 — राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उल्लू ऐप के लेटेस्ट वेब शो हाउस अरेस्ट से जुड़े वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स का स्वतः संज्ञान लिया है. 29 अप्रैल 2025 की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें शो के होस्ट,Ajaz Khan , महिला प्रतिभागियों को उनके स्पष्ट इंकार और असहजता के बावजूद निजी और अंतरंग मुद्राओं को कैमरे पर enact करने के लिए मजबूर करते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिभागियों से आगे अश्लील कृत्य करने और कपड़े उतारने के लिए भी कहा गया.

मनोरंजन के नाम पर यौन शोषण को देता है बढ़ावा

आयोग ने इस तरह की सामग्री को महिलाओं की गरिमा का घोर उल्लंघन बताया है. यह न केवल सहमति के मूलभूत सिद्धांतों की अवहेलना करता है, बल्कि मनोरंजन के नाम पर यौन शोषण को बढ़ावा देता है. साथ ही, यह किसी भी उम्र-उपयुक्त सेंसरशिप गाइडलाइंस का पालन नहीं करता, जिससे महिलाओं के शोषण को सामान्य करने का खतरनाक संदेश जाता है.

NCW ने CEO और होस्ट को भेजा समन

आयोग ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो ये घटनाएं भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत गंभीर दंडात्मक प्रावधानों के अंतर्गत आएंगी. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, NCW ने उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और शो के होस्टAjaz Khan को 9 मई 2025 को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है.

आयोग ने रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ अपनाया था सख्त रुख

गौरतलब है कि इससे पहले भी आयोग ने कंटेंट क्रिएटर रणवीर अल्लाहबादिया के एक मामले में सख्त रुख अपनाया था, जिसमें महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की गई थी.

आयोग ने सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से की ये अपील

NCW की अध्यक्ष विजय राहतकर ने दोहराया कि ऐसा कोई भी मीडिया कंटेंट जो महिलाओं के प्रति घृणा, जबरदस्ती या अनैतिक आचरण को बढ़ावा देता है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आयोग ने सभी मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील की है कि वे सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे कंटेंट का निर्माण करें जो कानून, शालीनता और महिलाओं के सम्मान के अनुरूप हो.

ऐसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

महिला आयोग ने स्पष्ट किया कि कंटेंट क्रिएशन या डिजिटल एंटरटेनमेंट के नाम पर महिलाओं की गरिमा से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

25 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

33 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

43 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

1 hour ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

2 hours ago