मनोरंजन

Ajaz Khan के रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

Ajaz Khan: बिग बॉस 7 के पूर्व प्रतियोगी और एक्टर एजाज खान अपने अश्लील शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं. महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने रियलिटी सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने इस शो को “अश्लीलता का प्रतीक” बताया है.

आपत्तिजनक सीन करने के लिए उकसाया

चित्रा वाघ ने एक्स पर शो का एक क्लिप शेयर किया. इस क्लिप में एजाज प्रतियोगियों के साथ अशोभनीय बातचीत करते हैं और उन्हें आपत्तिजनक सीन करने के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को खुली छूट देना बंद करें! एजाज खान के शो ‘हाउस अरेस्ट’ पर प्रतिबंध लगाएं.”

यह शो उल्लू ऐप पर स्ट्रीम होता है-चित्रा वाघ

उन्होंने कहा, “एजाज खान खुद को अभिनेता कहते हैं और उनका शो ‘हाउस अरेस्ट’ अश्लीलता की पराकाष्ठा है. यह शो उल्लू ऐप पर स्ट्रीम होता है और इसके क्लिप अब सोशल मीडिया पर खुलेआम घूम रहे हैं, जो बेहद घिनौने हैं. ऐसा कंटेंट बच्चों के मोबाइल पर आसानी से उपलब्ध है.”

ये भी पढ़ें: Anushka Sharma Birthday: जब Anushka Sharma ने शादी के दिन बदल दिया था पति Virat Kohli का नाम, किंग खान से था खास कनेक्शन!

ये भविष्य की पीढ़ियों के दिमाग पर हमला

चित्रा वाघ का कहना है कि इस तरह के शो सांस्कृतिक मूल्यों को नीचा दिखाते हैं और भविष्य की पीढ़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा, “ऐसे शो न केवल हमारी संस्कृति का अपमान हैं, बल्कि हमारे समाज के नैतिक स्वास्थ्य पर भी हमला हैं. ये भविष्य की पीढ़ियों के दिमाग पर हमला हैं.”

अश्विनी वैष्णव से किया प्रतिबंध लगाने का अनुरोध

उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से ऐसे ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, “मैं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह करती हूं कि वे न केवल उल्लू ऐप बल्कि ऐसे सभी ऐप पर तुरंत प्रतिबंध लगाएं, जो इस प्रकार की सामग्री बनाते हैं. ‘हाउस अरेस्ट’ केवल सामग्री नहीं है, यह हमारे समाज के मूल्यों पर हमला है.”

एजाज खान का करियर

एजाज को ‘रक्त चरित्र’ और ‘अल्लाह के बंदे’ जैसी फिल्मों में काम के लिए जाना जाता है और उन्होंने ‘रहे तेरा आशीर्वाद’ और ‘कहानी हमारे महाभारत की’ सहित कई टेलीविजन शो में अभिनय किया है. उन्होंने साल 2013 में सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए “बिग बॉस 7” में भाग लिया था.

Akansha

Recent Posts

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

7 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

34 minutes ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

1 hour ago