NEET Paper Leak: देश में परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करने वाले NEET पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को एक बड़ा सुराग मिला है. राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को एक बेहद सक्रिय व्हाट्सऐप ग्रुप का पता चला है, जिसका नाम ‘Private Mafia’ बताया जा रहा है. जांच में सामने आया है कि यही ग्रुप इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क का मुख्य केंद्र था.
सूत्रों के मुताबिक, इस ग्रुप में करीब 400 लोग जुड़े हुए थे. ग्रुप के कैप्शन में लिखा हुआ था कि इसका इस्तेमाल सिर्फ लीक किए गए परीक्षा प्रश्नपत्रों को शेयर करने के लिए किया जाएगा. इसके साथ ही सदस्यों को सख्त हिदायत दी गई थी कि कोई भी पेपर या जानकारी बाहर किसी अन्य व्यक्ति को फॉरवर्ड ना करे.
SOG की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जो ‘गेस पेपर’ परीक्षा से पहले बाजार में या नेटवर्क के जरिए फैलाया गया था, उसमें मौजूद करीब 60 सवाल ठीक वैसे ही NEET परीक्षा में पूछा गया है. इनमें शब्द, नंबर या क्रम तक में कोई बदलाव नहीं पाया गया. इससे जांच एजेंसियों को शक है कि पेपर सीधे प्रिंटिंग या किसी बेहद अंदरूनी स्रोत से लीक हुआ है.
इसके अलावा, बायोलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 35 सवालों के लीक होने की भी पुष्टि हुई है, जिससे इस पूरे रैकेट की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है.
इस पूरे नेटवर्क में दो नाम मनीष यादव और राकेश मंडावरिया सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. मनीष यादव को इस साजिश का कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिसे जयपुर से गिरफ्तार किया गया है. वहीं राकेश मंडावरिया पर पेपर को आगे फैलाने और डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी होने का आरोप है.
अब यह मामला राजस्थान SOG से आगे बढ़कर CBI के पास जाने की तैयारी में है. जैसे ही सीबीआई प्राथमिकी दर्ज करेगी, वह इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू करेगी. एजेंसी का फोकस उन बड़े चेहरों तक पहुंचना है जो इस ‘Private Mafia’ नेटवर्क के पीछे छिपे हो सकते हैं.
जांच एजेंसियों का कहना है कि यह नेटवर्क नासिक से लेकर केरल तक फैला हुआ हो सकता है. फिलहाल कई लोग हिरासत में हैं और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: बैकफुट पर जैकलीन फर्नांडिस! सरकारी गवाह बनने की अर्जी ली वापस, ED के कड़े रुख के आगे झुकीं एक्ट्रेस
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…