NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित इस परीक्षा को रद्द कर दिया है और अब इसे दोबारा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है. यह कदम पेपर लीक के आरोपों के बाद उठाया गया है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया था.
इस पूरे मामले पर NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि यह फैसला लेना आसान नहीं था. उनके मुताबिक, यह छात्रों और अभिभावकों के लिए बेहद मुश्किल स्थिति है, और एजेंसी के लिए भी यह एक तरह से शर्मनाक अनुभव है. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जा सकता है.
अभिषेक सिंह ने बताया कि 7 मई की रात कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज सामने आया था, जिसमें परीक्षा से मिलता-जुलता सवाल साझा किया गया था. जैसे ही यह जानकारी मिली, तुरंत इन संदेशों को जांच के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पास भेज दिया गया.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा के दिन किसी तरह की गड़बड़ी की आधिकारिक शिकायत नहीं मिली थी और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई थी. लेकिन संदिग्ध मैसेज मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और जांच शुरू कर दी गई.
8 और 9 मई को संबंधित एजेंसियों ने इन मैसेज की जांच की है. इसके बाद 10 और 11 मई को शुरुआती जांच में कुछ आरोपों को सही पाया गया. इसी आधार पर NTA ने यह बड़ा फैसला लिया कि अगर परीक्षा की निष्पक्षता पर जरा भी सवाल उठता है, तो उसे दोबारा कराना ही सही विकल्प है.
इस पूरे मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है. NTA प्रमुख ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पेपर लीक कितना बड़ा था या कितने लोगों तक पहुंचा. सीबीआई यह तय करेगी कि मामला किसी एक जगह तक सीमित था या कई राज्यों में फैला हुआ है.
नासिक की एक प्रिंटिंग प्रेस के नाम को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं होगा जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है. NTA ने साफ किया है कि इस बार छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा. पहले से भरी गई जानकारी और परीक्षा केंद्र ही मान्य रहेंगे. इसके अलावा फीस भी वापस की जाएगी.
एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि नई परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी और उसकी तारीख, एडमिट कार्ड समेत सभी जानकारी आधिकारिक माध्यमों से ही दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: कूड़े में न फेंकें तरबूज के छिलके! इसके फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश, इस देश में है भारी डिमांड
-भारत एक्सप्रेस
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…
Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…
मैनपुरी के बेवर में 32 वर्षीय युवक मोहम्मद आजम उर्फ शहंशाह की गोली लगने से…
डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…
Ind vs wi t20 series: भारत ने 249 रन बनाए, फिर भी वेस्टइंडीज से 6…
महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…