Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पेपर लीक के आरोपों के बाद दोबारा होगा परीक्षा, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी; NTA महानिदेशक बोले- ‘पारदर्शिता से समझौता मंजूर नहीं’

NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया है और इसे दोबारा कराने का फैसला लिया है.

NEET UG 2026, Paper Leak, NTA News

NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित इस परीक्षा को रद्द कर दिया है और अब इसे दोबारा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है. यह कदम पेपर लीक के आरोपों के बाद उठाया गया है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया था.

इस पूरे मामले पर NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि यह फैसला लेना आसान नहीं था. उनके मुताबिक, यह छात्रों और अभिभावकों के लिए बेहद मुश्किल स्थिति है, और एजेंसी के लिए भी यह एक तरह से शर्मनाक अनुभव है. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता से समझौता नहीं किया जा सकता है.

व्हाट्सएप मैसेज से शुरू हुआ शक

अभिषेक सिंह ने बताया कि 7 मई की रात कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज सामने आया था, जिसमें परीक्षा से मिलता-जुलता सवाल साझा किया गया था. जैसे ही यह जानकारी मिली, तुरंत इन संदेशों को जांच के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पास भेज दिया गया.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा के दिन किसी तरह की गड़बड़ी की आधिकारिक शिकायत नहीं मिली थी और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई थी. लेकिन संदिग्ध मैसेज मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और जांच शुरू कर दी गई.

जांच के बाद सामने आया संकेत

8 और 9 मई को संबंधित एजेंसियों ने इन मैसेज की जांच की है. इसके बाद 10 और 11 मई को शुरुआती जांच में कुछ आरोपों को सही पाया गया. इसी आधार पर NTA ने यह बड़ा फैसला लिया कि अगर परीक्षा की निष्पक्षता पर जरा भी सवाल उठता है, तो उसे दोबारा कराना ही सही विकल्प है.

अब CBI करेगी पूरी जांच

इस पूरे मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है. NTA प्रमुख ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पेपर लीक कितना बड़ा था या कितने लोगों तक पहुंचा. सीबीआई यह तय करेगी कि मामला किसी एक जगह तक सीमित था या कई राज्यों में फैला हुआ है.

नासिक की एक प्रिंटिंग प्रेस के नाम को लेकर उठे सवालों पर भी उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं होगा जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है. NTA ने साफ किया है कि इस बार छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा. पहले से भरी गई जानकारी और परीक्षा केंद्र ही मान्य रहेंगे. इसके अलावा फीस भी वापस की जाएगी.

एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि नई परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी और उसकी तारीख, एडमिट कार्ड समेत सभी जानकारी आधिकारिक माध्यमों से ही दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: कूड़े में न फेंकें तरबूज के छिलके! इसके फायदे जान उड़ जाएंगे आपके होश, इस देश में है भारी डिमांड

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital