NEET UG Paper Leak
रिपोर्ट – भूपेन्द्र गमोट
NEET UG Paper Leak: नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में मंगलवार को डूंगरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष गणेश घोगरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने देश की परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. नेताओं ने कहा कि लाखों विद्यार्थियों ने महीनों तक मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की, लेकिन पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया है.
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए.
हाल ही में कथित पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है और मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है. राजस्थान सहित कई राज्यों में पेपर लीक नेटवर्क और “पेपर माफिया” से जुड़े खुलासों के बाद देशभर में छात्रों और विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है.
ये भी पढ़ें- तेल संकट के बीच रूस का भारत को भरोसा: ‘हर हाल में करेंगे एनर्जी सप्लाई, कोई दबाव नहीं रोक पाएगा रास्ता
डूंगरपुर में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, विधायक प्रत्याशी कैलाश कुमार रोत, संगठन महासचिव नारायण पंड्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi:
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…