देश

एनटीए पैनल की सीनियर टीचर ही निकली पेपर लीक की मास्टरमाइंड, बॉटनी-जूलॉजी पेपर्स तक थी सीधी पहुंच, NTA एक्सपर्ट मनीषा मंधारे गिरफ्तार

NTA Expert Arrested: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच में एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं. अबतक गिरफ्त में आए आरोपियों के किसी ना किसी तरह से NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) से लिंक मिल रहे हैं. इसी कड़ी में सीबीआई ने ऐसी गिरफ्तारी की है जिसने अबतक NTA की तरफ से कराए गए सभी परीक्षाओं को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. दरअसल सीबीआई ने पेपर लीक मामले में दिल्ली से मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है. मंधारे NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के लिए एक्सपर्ट का काम करती थी. उसकी गिरफ्तारी को पेपर लीक मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.

सीबीआई ने मनीषा गुरुनाथ मंधारे को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है. वह पेशे से एक सीनियर बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) की टीचर है. उसे NTA ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर एक्सपर्ट के तौर पर शामिल किया था. एक्सपर्ट पैनल में होने की वजह से उसके पास बॉटनी और जूलॉजी के पेपर्स तक सीधी पहुंच थी. जिसका फायदा उठाकर उसने पेपर लीक सिंडिकेट से जुड़ी और लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया.

मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर रची साजिश

सीबीआई की जांच में पता चला है कि मनीषा ने इस पूरी साजिश को मनीषा वाघमारे के साथ मिलकर रची थी. मनीषा वाघमारे को सीबीआई ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने अप्रैल 2026 में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को जुटाया और पुणे स्थित अपने घर पर स्पेशल क्लास लगाई. जिसमें वो सभी सवाल और उसके जवाब बताये गए जो अगले दिन परीक्षा में आने वाले थे.

स्पेशल क्लास के लिए वसूली मोटी रकम

जांच में यह भी बात सामने आई है कि मनीषा गुरुनाथ मंधारे ने स्पेशल क्लास लेने वाले छात्रों से मोटी रकम वसूली थी. उसने छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के मुख्य सवाल बताए और उसे किताबों में मार्क भी कराये. जांच एजेंसियों के मुताबिक NEET-UG परीक्षा में पूछे गए सवाल मनीषा की तरफ से पहले से ही रटाये सवालों से हूबहू मेल खाते मिले.

सीबीआई ने पिछले 24 घंटे में पूरे देश में कुल 6 जगहों पर छापेमारी की है. इस दौरान कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल सहित कई अन्य महत्वपूर्ण चीजें बरामद की है.

ये भी पढ़ें- “ऐ बबुआ, ब्राह्मणों से मांग लो माफी”: सपा प्रवक्ता के बयान पर मायावती ने अखिलेश यादव को क्यों घेरा?

इस पेपर लीक मामले को लेकर सीबीआई ने उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत पर 12 मई 2026 को मामला दर्ज किया था. जिसको लेकर सीबीआई देश भर में छापेमारी कर रही है. अबतक 9 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, एसजी तुषार मेहता ने मांगा समय

महुआ मोइत्रा को नदिया सर्किट हाउस से निकाले जाने और काम में बाधा डालने के…

31 minutes ago

3 या 4 अक्टूबर, कब है जिउतिया? दूर करें कन्फ्यूजन, नोट करें नहाय-खाय व पारण का सही समय

Jitiya Vrat Kab Hai: संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाने वाला…

32 minutes ago

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका: चार बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 804 करोड़ रुपए वाले चार फ्रीज बैंक खातों…

37 minutes ago

तालियां रोक नहीं पाए दर्शक, IIT Bombay में जब रोबोट्स ने स्टेज पर किया गजब का डांस

IIT Bombay Robots Dance Video: IIT Bombay ने एक बार फिर साबित कर दिया है…

57 minutes ago

अभिषेक ने चटाई पाकिस्तान को धूल! 4-3 से भारत की फतह, कैसा था लास्ट मिनट का मोमेंट?

Asian Games 2026 हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में…

58 minutes ago