देश

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में ‘रोबोटिक डॉग’ पर मचा बवाल, कौन हैं गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह?

galgotias university ai summit: दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक तकनीकी प्रदर्शन ने अचानक नेहा सिंह की पहचान को सुर्खियों में ला दिया. समिट(India AI Impact Summit 2026) के दौरान एक रोबोटिक कुत्ते के प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया और विशेषज्ञों ने यह सवाल उठाया कि नेहा सिंह कौन हैं और उनका गलगोटिया यूनिवर्सिटी से क्या संबंध है. दरअसल नेहा सिंह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और अगस्त 2023 से यहां काम कर रही हैं.

वे विश्वविद्यालय की तरफ से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम करती हैं और अलग-अलग अकादमिक और तकनीकी मंचों में हिस्सा लेती रहती हैं. नेहा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु और COER रुड़की से की. उन्होंने 2020 में BITS पिलानी, हैदराबाद कैंपस से पीएचडी पूरी की. इसके अलावा नेहा सिंह ने ABV-IIITM ग्वालियर से कंप्यूटर विज्ञान में एमटेक भी किया है.

AI समिट में क्या हुआ, क्यों हुईं वायरल?

विवाद तब शुरू हुआ जब इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में नेहा सिंह ने चार-पैर वाला रोबोटिक डॉग ‘ओरायन’ दिखाया. उन्होंने बताया कि यह रोबोट विश्वविद्यालय के उत्कृष्टता केंद्र ने बनाया है और इसे 350 करोड़ रुपये के निवेश से जोड़ा गया है. वीडियो वायरल होने के बाद तकनीकी विशेषज्ञों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसे चीन की कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स के Unitree Go2 रोबोट जैसा बताया. यह रोबोट दुनिया में केवल 2-3 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है. लोगों ने सवाल उठाया कि इतने कम कीमत वाला चाइनीज रोबोट कैसे 350 करोड़ के निवेश से बना दिखाया जा रहा है. नेहा सिंह की इस प्रस्तुति ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी.

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट?

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने क्या सफाई दी?

जैसे-जैसे आलोचना बढ़ी तो गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने सफाई(galgotias latest news) देते हुए कहा कि उन्होंने यह रोबोट नहीं बनाया और न ही ऐसा दावा किया गया. प्रशासन ने बताया कि यह रोबोट छात्रों के लिए सीखने का साधन है और इसे “कक्षा में चलने वाला उपकरण” कहा गया. यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि यह यूनिट्री रोबोटिक्स का ही रोबोट है, जिसे शिक्षण और रिसर्च के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है.

वहीं अपने 350 करोड़ के निवेश वाले बयान पर स्पष्ट किया कि यह पूरे एआई उत्कृष्टता केंद्र के लिए है, न कि सिर्फ इस रोबोट के लिए. नेहा सिंह ने प्रस्तुति में स्पष्ट किया था कि यह एक कमर्शियल रोबोट है, लेकिन सोशल मीडिया पर गलतफहमी फैल गई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago