ICC T20 Ranking: क्रिकेट के मैदान पर जब चौका-छक्का लगता हैं, तो उसका असर आईसीसी (ICC) की रैंकिंग फाइल्स पर पड़ता है. टी20 वर्ल्ड कप और सीरीज के बाद जो रैंकिंग आई है, वह फैंस के लिए खुश करने वाली खबर लेकर आई है. ओपनर अभिषेक शर्मा ने पिछली बढ़त के दम पर अभी भी आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना नंबर-1 का पायदान सुरक्षित रखा है. वहीं, टीम के उनके साथी ईशान किशन ने भी कमाल कर दिया है. ईशान ने रैंकिंग में 17 पायदानों की छलांग लगाई है और अब वो दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाजों में 8वें नंबर पर आ गए हैं.
पाकिस्तान के सैम अयूब दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा को पीछे छोड़ दिया है. कोलंबो में भारत के खिलाफ तीन विकेट चटकाने के बाद अयूब की किस्मत चमकी और वे टॉप पर वापस आ गए. रज़ा अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं.
नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी और अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरज़ई ने भी जबरदस्त खेल दिखाया है. ये दोनों अब संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं.
बॉलिंग में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अभी भी चार्ट में टॉप पर बैठे हैं. लेकिन उनकी कुर्सी को थोड़ा खतरा अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान से है. राशिद अब एक स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिससे वरुण और उनके बीच फासला काफी कम रह गया है.
भारतीय फैंस के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि टीम इंडिया के भरोसेमंद स्पिनर अक्षर पटेल (14वें स्थान) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (15वें स्थान) ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. जिम्बाब्वे के ब्रैड इवांस ने भी सबको चौंकाते हुए 10 पायदान की छलांग लगाई और सीधे 5वें नंबर पर आ गए हैं.
श्रीलंका के पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैंडी में जो शतक जड़ा था, उसने उन्हें रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के रयान रिकेल्टन (11वां स्थान) और एडेन मार्करम (15वां स्थान) ने भी लंबी छलांग लगाई है. अमेरिका के सैतेजा मुक्कामल्ला और इंग्लैंड के युवा जैकब बेथेल जैसे नए खिलाड़ी भी धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहे हैं, जो यह दिखाता है कि टी20 क्रिकेट अब सिर्फ बड़ी टीमों तक सीमित नहीं रह गया है.
यह भी पढ़िए: पाकिस्तान से विवाद के बीच भारत को बड़ा झटका! वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर मंडराया खतरा?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…