Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Nepal Flash Flood: कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गए मुंबई के अभिषेक का नहीं मिला सुराग, परिवार ने की भावुक अपील

Mumbai Tourist Missing Nepal Flood: नेपाल में आई अचानक बाढ़ में महाराष्ट्र के अभिषेक घोणे भी फंसे हुए हैं. परिवार का कहना है कि मंगलवार रात से अभिषेक से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा. वो मुंबई से काठमांडू गया था और वहां से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकलने वाला था.

nepal-flash-flood-indian-tourists-missing-kailash-mansarovar

नेपाल त्रासदी में मानसरोवर यात्रा पर गए मुंबई के अभिषेक का नहीं मिला सुराग (इमेज-ANI)

Mumbai Tourist Missing Nepal Flood: नेपाल में आई अचानक बाढ़ में अबतक 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, इसके अलावा अबतक 2000 से ज्यादा लोग लापता हैं. इन लापता लोगों में से 300 से ज्यादा लोग भारतीय हैं. नेपाल में आई बाढ़ में महाराष्ट्र के अभिषेक घोणे भी फंसे हुए हैं. परिवार का कहना है कि मंगलवार रात से अभिषेक से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा.

अभिषेक के पिता सुरेश घोणे ने बताया कि उनका बेटा ट्रैवेल एजेंसी में काम करता है. इसी को लेकर वो मुंबई से काठमांडू गया था और वहां से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकलने वाला था.

परिवार का कहना है कि मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे बात हुई. जिसमें उसने बताया था कि वह एक होटल में ठहरा हुआ है और अगली सुबह करीब साढ़े 5 बजे से मानसरोवर की यात्रा पर रवाना होने वाला है.

कैलाश पर्वत की यात्रा करना चाहता था अभिषेक

सुरेश घोणे ने बताया कि अभिषेक लंबे समय से कैलाश पर्वत की यात्रा करना चाहता था. इसी वजह से सोमवार को मुंबई से काठमांडू गया था. उन्होंने बताया कि सरकारी वेबसाइटों और संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी, लेकिन अबतक अभिषेक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली.

उन्होंने बताया कि अभिषेक के एक दोस्त ने एआई की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की थी. जिसमें पता चला कि अभिषेक जिस होटल में ठहरा था वो फिलहाल सेफ जोन में है.

प्रशासन से की भावुक अपील

अभिषेक के पिता सुरेश घोणे ने प्रशासन से अपील की कि मेरे बेटे के बारे में जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराई जाए.

ये भी पढ़ें- रियल एस्टेट नहीं है हिमालय! नेपाल में तबाही के बाद विशेषज्ञ की सलाह, पहाड़ों में सुरंगों और फोर-लेन पर लगे ब्रेक

बता दें कि, नेपाल के भोटेकोशी नदी में एक बार फिर पानी बढ़ने लगा है. जिसके बाद इलाके में एक और बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. राहत व बचाव दल लगातार बाढ़ में लापता हुए लोगों की तलाश में जुटा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital