देश

एचडी रेवन्ना और प्रज्वल के खिलाफ महिला के अपहरण का नया मामला दर्ज, 6 साल पहले रेवन्ना के घर पर करती थी काम

कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का एक नया मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने यहां कहा कि बृहस्पतिवार रात को मामला दर्ज किया गया. हासन जिले की होलेनरसीपुरा सीट से जनता दल (सेक्यूलर) विधायक रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बड़े भाई हैं.
हासन से पार्टी के वर्तमान सांसद प्रज्वल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. वह लोकसभा चुनाव में हासन सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार थे जहां 26 अप्रैल को मतदान हो चुका है.

शिकायतकर्ता ने कहा उसकी मां का अपहरण कर लिया 

होलेनरसीपुरा थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज किया जा चुका है. राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर के अनुसार बुधवार रात को एक और शिकायत दर्ज की गई. बृहस्पतिवार रात को दर्ज इस नए मामले में मैसुरू जिले के कृष्णराजा नगर के रहने वाले 20 वर्षीय शिकायतकर्ता ने कहा कि रेवन्ना ने उसकी मां का अपहरण कर लिया है. युवक ने कहा कि छह साल पहले उसकी मां होलेनरसीपुरा में रेवन्ना के घर पर काम करती थीं. तीन साल पहले उन्होंने काम छोड़ दिया और अपने गृहनगर लौट आईं.

…तुम संकट में पड़ जाओगे

लड़के के अनुसार पांच दिन पहले रेवन्ना के सहयोगी सतीश बाबन्ना उसके घर आए थे और कहा कि पुलिस पूछताछ के लिए आ सकती है और उन्हें कुछ भी नहीं बताना चाहिए शिकायतकर्ता ने कहा, ‘‘29 अप्रैल को रात करीब 9 बजे, सतीश बाबन्ना हमारे घर आए और कहा कि अगर तुम्हारी मां पकड़ी जाती हैं तो तुम संकट में पड़ जाओगे और सभी लोग जेल जा सकते हो. उन्होंने कहा कि रेवन्ना ने मेरी मां को लाने को कहा है. इसके बाद वह मेरी मां को मोटरसाइकिल पर ले गया.’’

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी मां को जान का खतरा

युवक ने कहा कि उसे पता नहीं है कि उसकी मां को कहां ले जाया गया है. उसने कहा कि इसके बाद एक मई को एक दोस्त का फोन आया जिसने बताया कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसकी मां को रस्सी से बांधा गया है और प्रज्वल ने कथित रूप से उनके साथ दुष्कर्म किया. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी मां को जान का खतरा है और पुलिस को उन्हें खोजने में मदद करनी होगी.  मैसुरू के के.आर. नगर थाने में एचडी रेवन्ना और बाबन्ना के खिलाफ अपहरण, गलत तरह से बंधक बनाने और मिलीभगत का मामला दर्ज किया गया है.

जांच के लिए तैयार

इन आरोपों के जवाब में रेवन्ना ने बुधवार को कहा था, ‘‘मुझमें इन साजिशों का सामना करने की ताकत है. मैं इसका सामना करुंगा. परेशानी की कोई बात नहीं है. मैंने कुछ गलत नहीं किया. मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं और कानूनी तरीके से लड़ूंगा.’’

Rohit Rai

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

11 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

11 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

54 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago