चुनाव

VIDEO: वायनाड के बाद अमेठी नहीं, रायबरेली से चुनावी पर्चा भरेंगे राहुल गांधी…दो-दो सीटें चुनने पर बोले PM मोदी— अरे शहजादे डरो मत, भागो मत

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 का चुनावी मुकाबला आए-रोज दिलचस्‍प होता जा रहा है. कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी ने पहले दक्षिण भारत की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, फिर उनके अमेठी से दोबारा पर्चा भरने की खबरें आईं, लेकिन आज उन्‍हीं की पार्टी की ओर से बताया गया कि वह अमेठी से नहीं, बल्कि रायबरेली सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार बनेंगे.

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव-2019 में राहुल गांधी भाजपा की महिला प्रत्‍याशी स्मृति ईरानी से हार गए थे. उसके बाद स्मृति ने अमेठी में ही अपना आवास बना लिया, लेकिन राहुल गांधी वहां सक्रिय नहीं रहे. इस बार राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ने भी अपनी पारंपरिक सीट रायबरेली को छोड़ दिया और वह राजस्‍थान से राज्‍यसभा चली गईं. सोनिया की अनुपस्थिति में अब राहुल गांधी ही रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस पार्टी के इस फैसले पर भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुटकी ली है.

‘कांग्रेसी कह रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी आएंगे, अमेठी आएंगे’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- “मैंने पहले ही बता दिया था कि शहजादे (Rahul Gandhi) वायनाड में हारने वाले हैं और हार के डर से जैसे ही वायनाड में मतदान समाप्त होगा, वह दूसरी सीट खोजने लग जाएंगे और अब दूसरी सीट पर भी उनके सारे चेले-चपाटे कह रहे थे अमेठी आएंगे, अमेठी आएंगे…लेकिन अमेठी से भी इतना डर गए…इतना डर गए कि वहां से भागकर अब रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं. यह लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं कि डरो मत. मैं भी आज उन्हें कहता हूं और बड़ा जी भर के कहता हूं…अरे डरो मत, भागो मत!”

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस के 60 साल के राज में SC/ST/OBC परिवारों का हाल सबसे खराब रहा’, PM मोदी बोले— हमने जितनी भी योजनाएं बनाईं, वो सबके लिए हैं

‘अब किसी एग्जिट पोल की जरूरत नहीं, रिजल्ट तो क्लियर है’

मोदी आगे बोले, ”मैं मीडिया के साथियों को कब से बता रहा हूं कि देश कह रहा है कि भाई रिजल्ट क्लियर है…मैंने भी दो-तीन माह पहले ही कहा था. मैंने कहा था कि इनकी सबसे बड़ी नेता लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेगी, वह डरकर भाग जाएगी और वह भाग करके राजस्थान गई और राजस्थान से राज्यसभा में आई…बोलिए ऐसा हुआ कि नहीं? आज यहां मैं एक और बात कहूंगा कि कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है, वह पहले से कम सीटें लड़ रहे हैं…तो इनकी सीटें पहले से भी कम आना तय है. अब देश भी समझ रहा है कि यह लोग चुनाव जीतने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, यह सिर्फ देश को बांटने के लिए चुनाव के मैदान का उपयोग कर रहे हैं.”

यह भी पढ़िए: क्या चुनावी रैलियों में अपने भाषणों से फेक न्यूज फैला रहे हैं राहुल गांधी? सामने आए कई VIDEO

अंत में उन्‍होंने कहा कि भाइयों-बहनों..आप अपने यहां मतदान के दिन कमल का बटन दबाएं, भाजपा को जिताएं.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

14 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

31 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

57 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago