लाइफस्टाइल

रोजाना सिर में लगाते हैं शैंपू तो हो जाए सावधान! जानें हफ्ते में कितने दिन धोने चाहिए बाल?

गर्मियों के मौसम में शरीर के साथ बालों को भी एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है. इस मौसम में धूप, धूल, प्रदूषण और पसीने का कारण बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं, यही कारण है कि इस मौसम में ज्यादातर लोग रोजाना शैंपू करना शुरू कर देते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो बालों को सुंदर बनाने की चाहत में डेली शैंपू करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं लंबे समय तक रोजाना शैंपू करना आपके बालों की सेहत पर असर डाल सकता है. शैंपू में कैमिकल्स होते हैं जो हेयर्स के नेचुरल ऑयल को खत्म कर देते हैं. वहीं बालों को धोने के लिए आप आपको अपने हेयर टाइप पर ध्‍यान देना जरूरी है. अगर आप रोजाना शैंपू करते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी स्किन, हेयर टाइप और उम्र का ख्याल रखते हुए हेयर केयर रुटीन अपनाना चाहिए.

जानें सप्ताह में कितनी बार बालों को धोना चाहिए

एक्सपर्ट का कहना है कि बालों को हफ्ते में हर दूसरे या तीसरे दिन धोना चाहिए. इसके साथ ही बालों को साफ करने के लिए आपकी लाइफस्टाइल भी डिपेंड करती है. अगर आपके बालों में बहुत ज्यादा पसीना होता है तो बालों को जल्दी-जल्दी धोने की जरूरत पड़ सकती है.

इन बातों पर बाल को धोने की फ्रीक्वेंसी असर डालती है

  • बालों में अगर खुजली या ईची स्कैल्प लग रही है तो बालों को हर दूसरे दिन धोया जा सकता है.
  • अगर आप बहुत ही माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बालों को जल्दी-जल्दी धोना पड़ सकता है.
  • सल्फेट वाले शैंपू या हार्ड शैंपू से सप्ताह में केवल दो दिन बाल धोना ठीक होता है.
  • बालों में डैंड्रफ दिख रहा है तो बालों को धो लेना चाहिए.
  • हालांकि हफ्ते में केवल एक बार बाल धोने से बाल खराब हो जाते हैं. पसीना, धूल, मिट्टी की वजह से बालों की जड़ कमजोर हो जाती है और बाल झड़ने लगते हैं.
  • बालों को धोते समय ये गलतियां बनती है हेयरफॉल का कारण
  • अक्सर गलत तरीके से शैंपू करने से भी बाल ज्यादा झड़ जाते हैं. इसलिए शैंपू करने का तरीका भी आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है.

हार्ड शैंपू का इस्तेमाल

एंटी डैंड्रफ या फिर सल्फेट वाले शैंपू बालों पर बुरा असर डालते हैं. इनसे बालों का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है. इसलिए हमेशा सल्फेट फ्री माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें, जो बालों का मॉइश्चर बनाकर रखें.

गर्म पानी से नुकसान

ठंड में अक्सर गर्म पानी से बाल धो लेते हैं तो इसे बंद कर दें.  गर्म पानी से बाल धोना बालों को ड्राई और उलझा हुआ कर देता है. जिससे सुलझाने के चक्कर में आप बहुत सारे बालों को तोड़ लेंगी. इसलिए गर्म पानी का इस्तेमाल बाल धोने के लिए कतई ना करें.

तौलिये से रगड़ना

बालों को तौलिये से रगड़ने की गलती ना करें. इससे बाल टूटते हैं और फ्रिजी हो जाते हैं. हमेशा सॉफ्ट कपड़े या टीशर्ट का इस्तेमाल बालों को सुखाने के लिए करें.

कंडीशनर है बेकार

अगर आप अभी भी सोचती हैं कि कंडीशनर किसी काम का नही है तो फिर आप गलत है. कंडीशनर को बालों के सिरों पर लगाना उन्हें फ्रिज फ्री बनाता है. साथ ही बालों का मॉइश्चर बना रहता है. जिससे बाल सिल्की और सुलझे हुए रहते हैं और कम टूटते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

55 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago