फोटो-सोशल मीडिया
Highway Maintenance In India: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) देश के लगभग 40,000 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर एआई-संचालित डैशकैम एनालिटिक्स सर्विसेज तैनात करने जा रहा है. इस नई प्रणाली से राजमार्गों का संचालन और रख-रखाव पूरी तरह बदल जाएगा. अब सड़कों की निगरानी हाई-टेक और डेटा आधारित तरीके से की जाएगी.
रूट पेट्रोल वाहनों पर लगे उन्नत डैशबोर्ड कैमरे हर हफ्ते सर्वे करेंगे. ये कैमरे हाई रेजोल्यूशन वाली तस्वीरें और वीडियो कैप्चर करेंगे. एआई और मशीन लर्निंग मॉडल इन छवियों का विश्लेषण करके 30 से ज्यादा तरह की खामियां खुद-ब-खुद पहचान लेंगे. इसमें गड्ढे, दरारें, पेवमेंट का नुकसान शामिल है. साथ ही लेन मार्किंग, क्रैश बैरियर और स्ट्रीट लाइट जैसी चीजों की भी जांच होगी.
यह प्रणाली अवैध अतिक्रमण, अनधिकृत साइनबोर्ड और गलत पार्किंग जैसी सुरक्षा समस्याओं को भी आसानी से पकड़ लेगी. रात के समय किए जाने वाले सर्वे में साइनेज, मार्किंग और लाइटिंग की दृश्यता का आकलन किया जाएगा. इससे रात की यात्रा सुरक्षित बनेगी और छोटी-छोटी खामियों का समय पर पता चल जाएगा.
एआई की मदद से रखरखाव तेज और सस्ता होगा. सड़कें हमेशा अच्छी स्थिति में रहेंगी. इससे दुर्घटनाएं कम होंगी और यात्रियों का अनुभव बेहतर बनेगा. एनएचएआई का कहना है कि यह पहल पूरे देश में राजमार्गों को और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.
सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…