Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

National highways

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर लिखे एक लेख में कहा है कि इस दौरान भारत में बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) की योजना बनाने और उसे लागू करने के तरीके में बुनियादी बदलाव आया है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एनएचएआई (NHAI) ने नेशनल हाईवे से अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने का मेगा अभियान शुरू किया है. इसके लिए देश भर में 595 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है. हाईवे सुरक्षा को दुरुस्त करने के लिए अवैध ढाबों पर कार्रवाई होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून, यानी विश्व पर्यावरण दिवस, पर सूरत-गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे के दौरान वे दक्षिण गुजरात क्षेत्र को 12,421 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भेंट देंगे.

NHAI देश के 40,000 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर एआई-संचालित डैशकैम एनालिटिक्स सर्विसेज तैनात करने जा रहा है. एनएचएआई की नई योजना से हाईवे सुरक्षित होंगे.

मोदी सरकार ने 2025 के आखिरी दिन महाराष्ट्र को बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर सौगात दी है. 19,142 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 374 किमी लंबे नासिक–सोलापुर–अक्कलकोट सिक्स-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी मिली है.

मोदी कैबिनेट ने शुक्रवार को हुई मीटिंग में 8 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं पर अपनी मुहर लगाई.