देश

हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी में दो छात्रों की मौत पर NHRC ने मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी में इस साल फरवरी में दो छात्रों की मौत के मामले में संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय और राज्य पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है. साथ ही दोनों से 12 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है.

दोनों छात्रों की मौतों को लेकर उठाए गए गंभीर सवाल और जांच में पारदर्शिता की कमी की शिकायत मिलने के बाद आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोमवार को इस मामले में नोटिस जारी किया है.

मृतक के सुसाइड नोट के कंटेंट को छिपाया गया है: शिकायतकर्ता

इसमें एक छात्र की मौत 14 फरवरी को हुई थी, जिसने कथित तौर पर आत्महत्या की थी. इसके कुछ ही घंटे बाद 15 फरवरी को यूनिवर्सिटी के गेट के पास एक अन्य छात्र का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था. शिकायतकर्ता ने पारदर्शिता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मृतक के सुसाइड नोट के कंटेंट को छिपाया गया है. उसने अलग से इस बात की जांच की मांग की कि कहीं दोनों मौतों के पीछे कोई साजिश, लापरवाही या रैगिंग और पढ़ाई का दबाव जैसे नियमित कारक की भूमिका तो नहीं थी.

आयोग ने नोटिस जारी कर मामले की जांच का आदेश दिया है

एनएचआरसी ने अपने नोट में कहा है कि प्रथम दृष्टया शिकायत में मानवाधिकार उल्लंघन के गंभीर मामले उठाए गए हैं. आयोग ने हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव और हरियाणा पुलिस के महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले की जांच का आदेश दिया है. साथ ही दोनों से 7 जून तक कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) दाखिल करने के लिए भी कहा गया है.

आयोग ने दोनों मामलों में पुलिस द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान लिए गए सभी बयानों की कॉपी भी मांगी है. इसमें दोनों छात्रों के परिवारों के सदस्यों, दोस्तों और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बयान की प्रति भी मांगी गई है.


ये भी पढ़ें: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जांच से पता चला पाकिस्तान और चीन समेत अन्य देशों में गई थी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

14 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

43 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

1 hour ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

1 hour ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

2 hours ago