Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

nhrc

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में मिलावटी दूध पीने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर हालत में हैं. यह दूध स्थानीय डेयरी यूनिट से सप्लाई किया गया था.

सोशल एक्टिविस्ट डॉ. शालिनी अली ने सीबीएफसी और एनसीडब्ल्यू में 'अश्लील' गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, मांगा तत्काल प्रतिबंध और कानूनी कार्रवाई.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रेलवे को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ट्रेनों में मांसाहारी भोजन में केवल हलाल मांस परोसा जाता है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2017 के मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम को लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में ट्रांसफर कर दिया है.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मूक बधिर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लिया है. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और गाजियाबाद के जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है.

Mental Healthcare Act: सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक स्वास्थ्य कानून लागू करने की याचिका पर एनएचआरसी को पक्षकार बनाने का निर्देश दिया. बदायूं दरगाह में जंजीरों से बांधने पर भी नाराजगी जताई.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी में इस साल फरवरी में दो छात्रों की मौत के मामले में संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय और राज्य पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है.

प्रियंक कानूनगो ने लिखा है कि इन पोस्ट्स में बच्चों को राजनीतिक अभियान गतिविधियों में दिखाया गया है, जो न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि बच्चों के अधिकारों का भी हनन करता है.

Atiq Ahmed: अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए ले जा रही थी कि उसी वक्त तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की जिसमें अतीक और अशरफ मारे गए.