देश

एनआईए का बड़ा एक्शन: जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश केस में कई जिलों में छापेमारी, OGWs पर शिकंजा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी साजिश मामले (RC-05/2022/NIA/JMU) के तहत सोमवार को विभिन्न जिलों में 32  स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया. यह मामला पाकिस्तान समर्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठनों और उनके ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश से जुड़ा है.

एनआईए के अनुसार, ये संगठन – जैसे लश्कर-ए-तैयबा (LeT), जैश-ए-मोहम्मद (JeM), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (HM), अल-बद्र और उनके फ्रंट ग्रुप्स जैसे TRF, ULFJ&K, MGH, JKFF और PAAF – सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारत में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने का काम कर रहे हैं.

•छापे श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां, बारामुला, डोडा, रियासी, किश्तवाड़, रामबन और अन्य जिलों में मारे गए.
•तलाशी अभियान के दौरान कई डिजिटल डिवाइस, आपत्तिजनक दस्तावेज और आतंकी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री बरामद की गई है.
•जांच में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर ड्रोन और सोशल मीडिया के जरिए हथियार, विस्फोटक और फंडिंग भेजने की कोशिश में लगे हैं.
•स्थानीय ओवरग्राउंड वर्कर्स और कथित हाइब्रिड आतंकियों की मदद से इन गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था.

एनआईए ने यह मामला 21 जून 2022 को दर्ज किया था और अब तक कई बार जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर चुकी है. जांच एजेंसी का लक्ष्य इन आतंकी मॉड्यूल्स को खत्म करना, नेटवर्क को ध्वस्त करना और युवाओं को कट्टरपंथी संगठनों से दूर रखना है.

एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भविष्य में होने वाले संभावित आतंकी हमलों को रोकने और जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है. सरकार और सुरक्षा एजेंसियों का यह स्पष्ट संदेश है कि आतंक और उसके समर्थकों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की FSSAI ने दी मंजूरी: क्या है ब्रोमेट और PAH का पूरा मामला, कंपनी ने क्या दी सफाई?

FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…

56 minutes ago

‘गुजरात के अमूल मॉडल से बढ़ेगा रोजगार’, राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा विजन

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…

2 hours ago

बांग्लादेश की उथल-पुथल से कैसे हुई भारत की बंपर कमाई? जानें 17 दिन और 2,280 करोड़ का गणित

Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…

3 hours ago