देश

पाक जासूसी केस: एनआईए ने 8 राज्यों में 15 ठिकानों पर मारे छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में देशभर के 8 राज्यों में 15 स्थानों पर बड़ी तलाशी अभियान चलाया.

एनआईए ने 15 ठिकानों पर मारे छापे

एनआईए ने ये छापे दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई), हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (पीआईओ) से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर मारे.

एनआईए टीमों ने कई आपत्तिजनक सामग्री की जब्त

इस दौरान एनआईए टीमों ने कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है. इन सभी चीजों की जांच की जा रही है ताकि पाकिस्तान आधारित ऑपरेटिव्स द्वारा भारत विरोधी साजिश में चल रही जासूसी गतिविधियों के सबूत मिल सकें.

भारत में जासूसी गतिविधियों के लिए पैसों की लेन-देन में थे शामिल

एनआईए की जांच के अनुसार, जिन संदिग्धों के यहां छापेमारी की गई है, वे पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स से संपर्क में थे और भारत में जासूसी गतिविधियों के लिए पैसों की लेन-देन में शामिल थे. इस मामले में एनआईए ने 20 मई 2025 को RC-12/2025/NIA/DLI के तहत केस दर्ज किया था. एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह मामला सामने आया, जो 2023 से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था और इसके बदले भारत में विभिन्न माध्यमों से पैसे प्राप्त कर रहा था.

एनआईए इस केस की लगातार कर रही है जांच

यह मामला बीएनएस 2023 की धारा 61(2), 147, 148, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 की धारा 3 और 5 तथा यूएपीए 1967 की धारा 18 के तहत दर्ज किया गया है. एनआईए इस केस की जांच लगातार कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

6 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

6 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago