देश

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में लंदन पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, कहा- जो भारत में हुआ, वो कहीं भी हो सकता है

All Party Delegation: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को लंदन पहुंच गया है. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने स्वागत किया. यह प्रतिनिधिमंडल भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत लंदन पहुंचा है, जिसका उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को सहयोगी देशों तक पहुंचाना है.

चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर लिंडसे होयल, विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) की इंडो-पैसिफिक मंत्री सांसद कैथरीन वेस्ट, यूके संसद के दोनों सदनों के सदस्यों और मीडिया, थिंक-टैंक व भारतीय प्रवासी समुदाय के महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगा.

भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

लंदन में भारतीय दूतावास ने शनिवार देर शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, “पूर्व मंत्रियों, सांसदों और एक पूर्व राजदूत सहित एक सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल, जिसका नेतृत्व लोकसभा सांसद रवि शंकर प्रसाद कर रहे हैं, आज देर शाम लंदन पहुंचा. यह प्रतिनिधिमंडल 31 मई से 3 जून तक यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर है, जिसका मिशन आतंकवाद को हराने की भारत की स्पष्ट प्रतिबद्धता को व्यक्त करना है.”

प्रतिनिधमंडल में शामिल भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा, “हम इस समय यूरोप के दौरे पर हैं. पहले हम दो दिन के लिए फ्रांस में थे, फिर हम रोम, इटली गए, उसके बाद डेनमार्क गए. हमने वहां अपने विचार रखे और हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिली. उम्मीद है कि लंदन से भी हमें इसी तरह की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी, जहां हम अभी पहुंचे हैं. हमने अपनी बात बहुत मजबूत और प्रभावी ढंग से रखी है.”

यह भी पढ़ें- “जेल में रहते हुए बाप बन गया आतंकी जकीउर रहमान लखवी”, अल्जीरिया में ओवैसी ने पाकिस्तान को कर दिया बेनकाब

वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, “हम यूरोप के सभी देशों को यही संदेश देना चाहते हैं कि आज भारत में जो हो रहा है, वह कल कहीं भी हो सकता है. यह पूरी दुनिया के लिए एक चेतावनी है. इसलिए समय रहते सब सावधान हो जाएं और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों. आतंकवाद आपको खत्म कर दे, उससे पहले आपको आतंकवाद का खात्मा करना होगा, यही हमारी नीति है.”

फ्रांस, इटली और डेनमार्क की यात्रा के समापन के बाद नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अब लंदन दौरे पर हैं. इस प्रतिनिधिमंडल में रविशंकर प्रसाद (भाजपा), दग्गुबाती पुरंदेश्वरी (भाजपा), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-यूबीटी), गुलाम अली खटाना (भाजपा), अमर सिंह (कांग्रेस), समिक भट्टाचार्य (भाजपा), एम. थंबीदुरई (एआईएडीएमके), पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर और पूर्व राजदूत पंकज सरन शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

7 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

7 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago