देश

Nikki Murder Case: “मीनाक्षी के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं,”…निक्की के पिता ने बहु के आरोपों को नकारा

Nikki Murder Case: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी हत्याकांड की खबरों से इंटरनेट पर सनसनी मची हुई है. गुरूवार को 26 वर्षीय निक्की की उसके पति और ससुराल वालों ने हत्या कर दी. निक्की के पति विपिन भाटी ने दहेज के लिए निक्‍की को उसके 6 साल के बेटे और बहन कंचन के सामने जिंदा जला दिया.

मामले में एक के बाद एक नए मोड़ आते गए और नए-नए नाम जुड़ते जा रहे हैं. निक्की मर्डर केस की जांच के दौरान ही निक्की के घरवालों पर भी दहेज प्रताड़ना का आरोप लग गया. निक्की के भाई रोहित पायला की पत्नी मीनाक्षी भाटी ने अपने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए.

मीनाक्षी ने बताया कि 2016 में उनकी शादी रोहित पायला से हुई. शादी के बाद रोहित और उसके परिवार ने उन्हें दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया. शादी में उनके पिता ने सियाज कार, 20-21 तोला सोना और अन्य सामान दिया, लेकिन रोहित ने 5-10 लाख रुपये की और मांग की. इस वजह से रोजाना मारपीट होती थी, जिसमें निक्की और कंचन भी शामिल होती थीं.

निक्की पर भी भाभी को पीरने का है आरोप

मीनाक्षी ने कहा, “निक्की मुझे पीटा करती थी…मेरे पति रोहित, कंचन-निक्की और उनकी मां मिलकर मारते थे.” उन्होंने आरोप लगाया कि सास ने गलत दवाएं देकर उनका गर्भपात करवाया और फोन रखने पर रोक लगा दी, क्योंकि “फोन परिवार का नाश कर देता है.”

सबसे चौंकाने वाला खुलासा रोहित द्वारा अपने साले (मीनाक्षी के भाई) पर गोली चलाने का है. यह घटना पिछले साल हुई, जब रोहित ने विवाद में गोली चलाई. मीनाक्षी ने बताया कि 2020 में उन्होंने रोहित और परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था, लेकिन पंचायत के दबाव में वापस ले लिया. इसके बाद भी उत्पीड़न जारी रहा और रोहित ने उन्हें घर से निकाल दिया.

मीनाक्षी ने कहा कि 9 सालों में वह सिर्फ 9 महीने ही ससुराल में रहीं. उन्होंने रोहित पर आरोप लगाया कि वह न तो तलाक देते हैं और न साथ रखते हैं, और किसी अन्य महिला से संबंध होने की आशंका जताई.

मीनाक्षी के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं

निक्की हत्याकांड के बीच मीनाक्षी भाटी का ये आरोप सभी को हैरान कर देने वाला था. इन सब आरोपों के बीच अब निक्की के पिता और मीनाक्षी के ससुर भिखारी सिंह ने पायला ने बयान दिया है.

अपनी अलग रह रही बहू द्वारा लगाए गए दहेज मांगने के आरोपों पर भिखारी सिंह पायला ने कहा, “मेरे बेटे (रोहित पायला) ने कभी बहू पर हाथ नहीं उठाया. क्या कभी ऐसा होता है कि कोई परिवार अपनी बेटी (बहू) को घर छोड़ने आए और उसके परिवार पर हमला कर दे? मेरे पास सारे सबूत हैं. हमारे दरवाजे हमेशा उसके (बहू के) लिए खुले हैं.”

पुलिस ने विपिन को पैर में मारी गोली

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में 21 अगस्त को विपिन ने अपनी पत्नी को जला कर मार दिया था. इसके बाद घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. एक वीडियो में निक्की की चीखें और जलने की दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं. इस हत्‍याकांड में पुलिस ने विपिन, उसकी मां दया, पिता सतवीर और भाई रोहित को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने विपिन को भागने की कोशिश में पैर में गोली मारी थी और वह अब न्यायिक हिरासत में है. प्रारंभिक जांच में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया.


ये भी पढ़ें: वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन से तबाही: 34 श्रद्धालुओं की मौत; घायलों को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

11 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

44 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

50 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago