देश

एक छत के नीचे तीन वर्ल्ड चैंपियन कप्तान! नीता अंबानी ने रोहित, हरमनप्रीत और दीपिका टीसी का किया भव्य स्वागत

Reliance Foundation Sports Honor: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने सोमवार को मुंबई में आयोजित यूनाइटेड इन ट्रायम्फ पहल के दौरान रेड कार्पेट पर तीन विश्व कप विजेता कप्तानों रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर और दीपिका टीसी के साथ शिरकत की.

यह कार्यक्रम भारत की पुरुष, महिला और दृष्टिबाधित क्रिकेट टीमों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें तीनों टीमों को एक विशेष सम्मान समारोह के तहत एक ही छत के नीचे लाया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने कहा,

“आज भारत की तीनों क्रिकेट टीमें- पुरुष क्रिकेट टीम, महिला क्रिकेट टीम और दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम – एक ही छत के नीचे मौजूद हैं. हर भारतीय की ओर से, हम आज रात उन्हें उस खुशी और आनंद के लिए सम्मानित करेंगे, जो उन्होंने हमें दिया है.”

यादगार पलों और साझा गौरव से सजी शाम

यह आयोजन भावनाओं, संघर्ष और जीत को दर्शाने वाले प्रभावशाली दृश्यों से भरपूर रहा. खास तस्वीरों में विजयी भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम, आईसीसी वर्ल्ड टी20 चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम के चुनिंदा खिलाड़ी, और आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को नीता अंबानी, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर और जय शाह के साथ देखा गया.

ये भी पढ़ें- सिर्फ तेल ही नहीं…कुछ और पर भी है ट्रंप की नजर! वनेजुएला में इसलिए किया हमला?

ये पल न केवल खेल उत्कृष्टता को दर्शाते हैं, बल्कि समावेशन और सामूहिक उत्सव की भावना को भी उजागर करते हैं, जहां विभिन्न प्रारूपों और क्षमताओं के खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए एक साथ सम्मानित किया गया. यूनाइटेड इन ट्रायम्फ पहल ने खेल के माध्यम से एकता, दृढ़ता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago