सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के आंकड़ों को कम करने और घायलों को समय पर इलाज मुहैया कराने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ से शुरू की गई ‘पीएम राहत’ योजना को लेकर देशभर में उत्साह है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस पहल को ‘जीवनरक्षक’ बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पीएम राहत पहल के जरिए दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत और सम्मानजनक मेडिकल केयर सुनिश्चित करने के लिए एक ऐतिहासिक और जीवनरक्षक फैसला लिया गया है. इस योजना के तहत 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रभावित परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा.
उन्होंने आगे लिखा, “हर अमूल्य जीवन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली इस संवेदनशील, दूरदर्शी और नागरिक-केंद्रित पहल के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं. सेवा तीर्थ ‘नागरिकदेवो भव’ की भावना को दर्शाता है और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के हमारे विजन को नई गति देता है.”
नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ‘पीएम राहत’ योजना के शुभारंभ को मंजूरी दी. इस पहल के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार मिलेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि तत्काल चिकित्सा सहायता के अभाव में किसी की जान न जाए.
फैसले को लेकर पीएम मोदी ने ‘एक्स’ में लिखा, “सेवा तीर्थ में गरीबों, दबे-कुचले लोगों, हमारे मेहनती किसानों, युवा शक्ति और नारी शक्ति को मजबूत बनाने से जुड़ी फाइलों पर साइन किए गए.”
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लखपति दीदियों के लक्ष्य को दोगुना कर 6 करोड़ करने का भी फैसला लिया. इसके अलावा, भारत की संपूर्ण एग्रीकल्चर वैल्यू चेन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के ऋण लक्ष्य को 1 लाख करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपए करने की घोषणा की. नवाचार इकोसिस्टम को शक्ति प्रदान करने के लिए 10,000 करोड़ रुपए के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 की भी घोषणा की गई.
ये भी पढ़ें : सुषमा स्वराज जयंती 2026: ‘नारी सशक्तीकरण और मानवीय कूटनीति की मिसाल’, अमित शाह ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…